आर अश्विन बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगे, सामने आयी बड़ी वजह 

आर अश्विन की हाल ही में घुटने की सर्जरी इंजरी हुई है। वह रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और बीबीएल शुरू होने तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। इस वजह से वह आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं।

By: Prafull tiwari

Nov 04, 20255:24 PM

view16

view0

आर अश्विन बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगे, सामने आयी बड़ी वजह 

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने बिग बैश लीग में आगामी सीजन के लिए सिडनी थंडर के साथ करार किया था। वह इस लीग में खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बनने वाले थे। लेकिन इंजरी की वजह से आर अश्विन पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सिडनी थंडर और अश्विन ने खुद इस खबर की पुष्टि की है।  

आर अश्विन की हाल ही में घुटने की सर्जरी इंजरी हुई है। वह रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और बीबीएल शुरू होने तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। इस वजह से वह आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। सिडनी थंडर ने मंगलवार को जारी एक बयान में आर अश्विन की इंजरी की वजह से सीजन से बाहर होने की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि टीम उनकी रिकवरी प्रक्रिया पर नजर रखेगी और देखेगी कि सीजन के दूसरे या आखिरी चरण में वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं। 

आर अश्विन ने एक बयान में कहा, "चेन्नई में तैयारी के दौरान घुटने में चोट लग गई। मेरा ऑपरेशन हुआ है। आगामी सीजन में नहीं खेल पाउंगा। मै इस टीम के लिए खेलने को लेकर काफी उत्साहित था।"

उन्होंने कहा, "रिहैब, रिकवरी और मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। सिडनी थंडर से जुड़कर बहुत अच्छा महसूस हुआ। टीम के लिए पहली गेंद फेंकने से पहले ही मुझे घर जैसा महसूस कराने के लिए शुक्रिया। मैं हमारी महिला और पुरुष दोनों टीमों के हर मैच देखूंगा। अगर मेरी रिकवरी की प्रक्रिया ठीक रही, तो सीजन के अंत में सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलना पसंद करूंगा।"

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके अश्विन ने दुनिया की अन्य टी20 लीग में खेलने का इरादा बनाया है। बिग बैश लीग आईपीएल के अलावा उनकी पहली लीग होने वाली थी। वह इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बनने वाले थे, लेकिन इंजरी ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

भारत-पाक मैच के बाद भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया। 1971 के सरेंडर की याद दिलाते हुए किया बड़ा ट्वीट

Loading...

Feb 16, 20265:29 PM

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है

Loading...

Feb 15, 20266:49 PM

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

भारत-पाक महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की मिस्ट्री बॉलिंग और हैंडशेक विवाद पर खुलकर बात की। जानिए कोलंबो में होने वाले इस मैच की पूरी तैयारी।

Loading...

Feb 14, 20266:15 PM

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। लॉर्कन टकर की नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत आयरलैंड ने 96 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Loading...

Feb 14, 20265:53 PM

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद और बाबर आजम की फॉर्म पर खुलकर बात की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Loading...

Feb 14, 20265:34 PM