बेंगलुरू भगदड़: हताहतों के परिजनों को आरसीबी देगा 10-10 लाख, घायलों की भी करेगा मदद

आरसीबी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा ,‘‘ बेंगलुरू में कल हुए हादसे से आरसीबी परिवार दुखी है । आरसीबी ने 11 मृतकों के परिवारों को दस दस लाख रूपये आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

By: Prafull tiwari

Jun 05, 20255:18 PM

view11

view0

बेंगलुरू भगदड़: हताहतों के परिजनों को आरसीबी देगा 10-10 लाख, घायलों की भी करेगा मदद

बेंगलुरू। आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टीम की आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को दस दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें कि  विराट कोहली और टीम की एक झलक पाने के लिये लाखों की तादाद में प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एकत्र हो गए। बेकाबू हुई भीड़ से मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। 

आरसीबी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा ,‘‘ बेंगलुरू में कल हुए हादसे से आरसीबी परिवार दुखी है । आरसीबी ने 11 मृतकों के परिवारों को दस दस लाख रूपये आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इसके अलावा आरसीबी केयर्स कोष भी बनाया जायेगा जिसके जरिये इस हादसे में घायल हुए प्रशंसकों की मदद की जायेगी ।

टीम के खिताब जीतने के सिर्फ एक दिन बाद आनन फानन में समारोह आयोजित करने के लिये आरसीबी की काफी आलोचना हो रही है चूंकि प्रशासन और पुलिस को इतने बड़े कार्यक्रम की सुरक्षा का इंतजाम करने के लिये समय ही नहीं मिल सका । बीसीसीआई सचिव देवीजीत सैकिया इंतजाम में चूक पर सवाल उठा चुके हैं । उन्होंने फ्रेंचाइजी, पुलिस और जिला प्रशासन के बीच उचित तालमेल की जरूरत पर भी जोर दिया ।

आरसीबी की सोशल मीडिया टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये लोगों को जश्न में शामिल होने का न्यौता दिया लेकिन इसे बाद में हटा दिया । बेंगलुरू ट्राफिक पुलिस ने कहा था कि व्यस्त मार्ग पर इस तरह की विजय परेड की अनुमति देना संभव नहीं होगा । बाद में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसकी अनुमति दे दी लेकिन भीड़ और बारिश के कारण परेड नहीं हो सकी ।

COMMENTS (0)

RELATED POST

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

Loading...

Mar 12, 202610:40 AM

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

Loading...

Mar 12, 202610:35 AM

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। संजू सैमसन की 89 रनों की पारी और बुमराह-अक्षर की गेंदबाजी से भारत बना विश्व विजेता।

Loading...

Mar 08, 202610:57 PM

टी-20 विश्व कप : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

टी-20 विश्व कप : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में कल यानी रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होगी। निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इंग्लैंड को तो न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

Loading...

Mar 07, 20262:42 PM

टी20 विश्व कप: रेलवे चलाएगा दिल्ली से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन

टी20 विश्व कप: रेलवे चलाएगा दिल्ली से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था। काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर पिच बनाई गई है।

Loading...

Mar 07, 20261:00 PM