×

राहुल का प्रहार: मोदी ने देश के किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया

भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब नेता प्रतिपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया गया है।

By: Ajay Tiwari

Feb 24, 20264:01 PM

view6

view0

राहुल का प्रहार: मोदी ने देश के किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया

भोपाल में किसान सम्मेलन में बोलते हुए राहुल गांधी

  • भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र पर बोला हमला
  • हजारों कांग्रेसी जुटे किसान सम्मेलन में 


भोपाल। स्टार समाचार वेब

भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब नेता प्रतिपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया गया है। लोकसभा में मुझे चीनी घुसपैठ पर बोलने से रोका गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया। किसानों को खत्म कर दिया।

राहुल ने कहा- मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। प्रधानमंत्री ने बात नहीं की थी, रक्षा मंत्री से पीएम ने कहा दिया है- जो करना है करें। जबकि सेना को क्या करना है यह आदेश पीएम को देना चाहिए था।

वापस लेना पड़ेगी सरकार को ट्रेड डील

राहुल गांधी ने पहले ही कहा था – “नरेंद्र सरेंडर।” यह जो ट्रेड डील हुई है, वह भारत और अमेरिका के बीच नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई समझौता है। अगर यह समझौता देश के हित में होता, तो किसानों और आम जनता को नुकसान नहीं होता। जैसे किसान कानूनों के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद केंद्र सरकार को उन्हें वापस लेना पड़ा, उसी तरह इस मुद्दे पर भी सच्चाई सामने आएगी। राहुल गांधी जो कहते हैं, वह सच साबित होता है।

खड़गे बोले- देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ऐसे फैसले लिए गए, जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं और देश को कमजोर करते हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है।

जीतू पटवारी, प्रदेशाध्यक्ष, मप्र कांग्रेस

किसानों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 1965-66 में ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की अवधारणा को आगे बढ़ाया था। आज राहुल गांधी देश के किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। देशभर में किसानों का कर्ज माफ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ट्रेड डील से सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रदेश के किसानों को होगा। ṁजनता जानना चाहती है, यदि विदेशों से दूध का आयात किया जाएगा, तो प्रदेश के दूध उत्पादक किसानों का क्या होगा? एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर नीतियों के जरिए किसानों का हक मारा जा रहा है।

उमंग सिंगार, नेता प्रतिपक्ष मप्र

COMMENTS (0)

RELATED POST

MP High Court: जस्टिस विशाल मिश्रा ने सोम डिस्टिलरीज केस से खुद को किया अलग, 26 फरवरी को अगली सुनवाई

MP High Court: जस्टिस विशाल मिश्रा ने सोम डिस्टिलरीज केस से खुद को किया अलग, 26 फरवरी को अगली सुनवाई

सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) के लाइसेंस रद्दीकरण मामले में MP हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा ने सुनवाई से खुद को अलग किया। जानें क्या है फर्जी परमिट विवाद और अगला अपडेट।

Loading...

Feb 24, 20266:55 PM

Bhopal Power Cut News: बुधवार को भोपाल के 20 इलाकों में 7 घंटे तक बिजली गुल, देखें लिस्ट

Bhopal Power Cut News: बुधवार को भोपाल के 20 इलाकों में 7 घंटे तक बिजली गुल, देखें लिस्ट

भोपाल में बुधवार को न्यू मार्केट, सलैया और 74 बंगलो समेत 20 इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस के कारण 3 से 7 घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

Loading...

Feb 24, 20266:33 PM

राहुल का प्रहार: मोदी ने देश के किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया

राहुल का प्रहार: मोदी ने देश के किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया

भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब नेता प्रतिपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया गया है।

Loading...

Feb 24, 20264:01 PM

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना की टटोली नब्ज

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना की टटोली नब्ज

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना सबसे गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का उपक्रम है। योजना की प्रक्रियाओं और क्रियान्वयन में गरीब के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उनके हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी।

Loading...

Feb 24, 20263:06 PM

बड़ी उपलब्धि: कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल मध्यप्रदेश

बड़ी उपलब्धि: कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश एक कृषि- प्रधान राज्य है और कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। कृषि क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करता है, साथ ही व्यापक स्तर पर रोजगार, खाद्य एवं पोषण तथा आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Loading...

Feb 24, 20262:52 PM