मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे रायसेन जिले के गौहरगंज में छह साल की मासूम से रेप का आरोपी सलमान अब भी फरार है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात सीएम डॉ. मोहन यादव ने रायसेन एसपी को हटा दिया। यही नहीं, सीएम खुद पीएचक्यू पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर अफसरों को जमकर फटकार भी लगाई।

धरनास्थल पर बैठे लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे रायसेन जिले के गौहरगंज में छह साल की मासूम से रेप का आरोपी सलमान अब भी फरार है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात सीएम डॉ. मोहन यादव ने रायसेन एसपी को हटा दिया। यही नहीं, सीएम खुद पीएचक्यू पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर अफसरों को जमकर फटकार भी लगाई। सीएम ने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। उनकी जगह पर अब आशुतोष को एसपी बनाया गया है। इधर, गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पांचवें दिन भी आक्रोशित लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। वहीं कुछ लोगों ने रायसेन कलेक्टर और एसपी की ज्ञापन भी सौंपा है। साथ ही खुले मंच से कहा गया कि ये प्रशासन को आखिरी चेतावनी है। फिर भी आरोपी नहीं पकड़ा और कड़ी कार्रवाई नहीं की तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। घटना के विरोध में मंडीदीप और औबेदुल्लागंज मंडी में नीलामी बंद रही।
आरोपी को दी जाए फांसी
प्रदर्शन में शामिल साध्वी अंजना दीदी ने कहा कि आरोपी को सरेराह फांसी की सजा दी जाए। महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी गौहरगंज में ही है। उसे पुलिस जल्दी पकड़े और हमारे हवाले कर दे।
नर्मदापुरम में चक्काजाम
गौहरगंज में मासूम के साथ हुई घटना के विरोध में नर्मदापुरम में सकल हिंदू समाज ने प्रदर्शन किया। एसपी आॅफिस चौराहा पर चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी सलमान की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
भोपाल बंद का अल्टीमेटम
इधर, हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि बच्ची से बलात्कार के आरोपी सलमान को 5 दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो भोपाल बंद कराया जाएगा। अब ऐसी घटनाओं को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
तलाश में 6 जिलों की पुलिस
रेप के आरोपी सलमान की तलाश में 6 जिलों की पुलिस लगी है। 20 टीमों 300 पुलिसकर्मी जंगल-जंगल सर्चिंग में जुटे हैं। जगह-जगह हर ढाबा, दुकान और गांवों में पोस्टर लगाए गए हैं। ड्रोन के जरिए पुलिसकर्मियों की टीम आरोपी को तलाश रही है। लेकिन कहीं भी आरोपी का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।