×

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

By: Arvind Mishra

Feb 18, 202610:51 AM

view6

view0

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है।

  • केंद्रीय आयोग ने खाली हो रही सीटों के लिए किया एलान
  • महाराष्ट्र से सात, तमिलनाडु और बिहार से 6-6 सीट खाली
  • सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सांसदों की वजह से होंगी रिक्त

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। मतगणना भी उसी दिन ही की जाएगी। दरअसल, भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए कराया जा रहा है, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा।

राज्यसभा कभी भंग नहीं होती

गौरतलब है कि राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर चुनाव कराए जाते हैं। इस वजह से ही राज्यसभा को स्थाई सदन कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है।

चुनावी राज्यों में बढ़ी हलचल

यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराया जाएगा. राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्यों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

इतनी सीटें खाली हो रहीं

राज्य    सीट

महाराष्ट्र    07  

ओडिशा    04

तमिलनाडु    06  

प.बंगाल    05

असम    03  

बिहार    05

छत्तीसगढ़    02  

हिमाचल    01

तेलंगाना    02

हरियाणा    02

कौन-कौन हो रहे रिटायर

  • महाराष्ट्र: डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल, रामदास बंदू अठावले।
  • ओडिशा: ममता मोहंता मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार निरंजन बिशी।
  • तमिलनाडु: एनआर एलंगो, पी सेल्वारासु, एम थम्बिदुरई, तिरुची सिवा, डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू, जीके वासन।
  • पश्चिम बंगाल: साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर, सुब्रत बक्शी।
  • असम: रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइयां।
  • बिहार: अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह।
  • छत्तीसगढ़: कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम।
  • हरियाणा: किरण चौधरी, राम चंदर जांगड़ा।
  • हिमाचल प्रदेश: इंदु बाला गोस्वामी।
  • तेलंगाना: डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, केआर सुरेश रेड्डी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक विवादित फैसले को बदल दिया है इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट को फटकार भी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पायजामे का नाड़ा खोलना बलात्कार की कोशिश की है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस विवादित फैसले को पलटने का फैसला किया है।

Loading...

Feb 18, 20262:14 PM

भारत का एक और जल प्रहार... बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान 

भारत का एक और जल प्रहार... बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ पहले सिंधु जल समझौते को रद्द किया, फिर आपरेशन सिंदूर करके उसे गहरा घाव दिया और अब एक और बड़ा प्रहार करने जा रहा है। गर्मियां आने वाली हैं ऐसे में पाकिस्तान की पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज हो जाएगा।

Loading...

Feb 18, 20261:35 PM

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं।

Loading...

Feb 18, 20261:23 PM

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

Loading...

Feb 18, 202610:51 AM

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज यानी बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था।

Loading...

Feb 18, 202610:31 AM