×

रामनवमी आज: दोपहर में होगा रामलला का सूर्याभिषेक...उमड़ा आस्था का सैलाब 

रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इससे पहले रामनगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

By: Arvind Mishra

Mar 27, 202610:07 AM

view4

view0

रामनवमी आज: दोपहर में होगा रामलला का सूर्याभिषेक...उमड़ा आस्था का सैलाब 

  • आठ हजार मंदिरों में एक साथ मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव
  • सरयू में स्नान करके श्रद्धालुओं ने राम के दर्शन किए

अयोध्या। स्टार समाचार वेब

रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इससे पहले रामनगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। सरयू तट की बात करें तो लगभग 500 मीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई  

रामनगरी में 6 जोन और 29 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास

वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन की प्रक्रिया सामान्य समय से लगभग एक घंटे पहले शुरू कर दी गई है, जो देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहेगी। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा। इस मौके पर करीब 8000 मंदिरों में एक साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है....

COMMENTS (0)

RELATED POST

अयोध्या: रामनवी पर अभिजीत मुहूर्त में किया गया रामलला का सूर्य तिलक 

अयोध्या: रामनवी पर अभिजीत मुहूर्त में किया गया रामलला का सूर्य तिलक 

अयोध्या में रामनवमी पर आज यानी शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। नौ मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने टीवी पर इसे लाइव देखा। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया।

Loading...

Mar 27, 20261:47 PM

रामनवमी आज: दोपहर में होगा रामलला का सूर्याभिषेक...उमड़ा आस्था का सैलाब 

रामनवमी आज: दोपहर में होगा रामलला का सूर्याभिषेक...उमड़ा आस्था का सैलाब 

रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इससे पहले रामनगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

Loading...

Mar 27, 202610:07 AM

मूलांक राशिफल 27 मार्च 2026: जानें अपनी जन्मतिथि के अनुसार अपना भाग्य

मूलांक राशिफल 27 मार्च 2026: जानें अपनी जन्मतिथि के अनुसार अपना भाग्य

27 मार्च का मूलांक भविष्यफल। जानें अंक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति

Loading...

Mar 27, 20261:08 AM

27 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें अपनी किस्मत और भाग्यशाली उपाय

27 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें अपनी किस्मत और भाग्यशाली उपाय

27 मार्च का दैनिक राशिफल। जानें मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन की सटीक भविष्यवाणी।

Loading...

Mar 27, 20261:05 AM

27 मार्च 2026 का पंचांग: शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के योग | Today's Panchang

27 मार्च 2026 का पंचांग: शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के योग | Today's Panchang

27 मार्च 2026 का विस्तृत पंचांग हिंदी में। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त (अभिजीत), राहुकाल का समय और सूर्योदय-सूर्यास्त की पूरी जानकारी

Loading...

Mar 27, 20261:02 AM