×

'भारत को हाफिज सईद-मसूद अजहर सौंपने को तैयार', बिलावल के बयान पर घमासान

बिलावल भुट्टो के हाफिज सईद और मसूद अजहर के प्रत्यर्पण वाले बयान से पाकिस्तान में घमासान मचा हुआ है। पीटीआई ने बिलावल को बच्चा करार देते हुए कहा कि पता नहीं वह भारत को खुश करने के लिए इतना उत्सुक क्यों हैं।

By: Sandeep malviya

Jul 06, 202511:00 PM

view3

view0

'भारत को हाफिज सईद-मसूद अजहर सौंपने को तैयार', बिलावल के बयान पर घमासान

इस्लामाबाद ।  बिलावल भुट्टो के हाफिज सईद और मसूद अजहर के प्रत्यर्पण वाले बयान से पाकिस्तान में घमासान मचा हुआ है। पीटीआई ने बिलावल को बच्चा करार देते हुए कहा कि पता नहीं वह भारत को खुश करने के लिए इतना उत्सुक क्यों हैं। बिलावल ने कहा था कि पाकिस्तान को विश्वास बहाली के उपाय के रूप में जांच के दायरे में आए व्यक्तियों को भारत को प्रत्यर्पित करने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते नई दिल्ली इस प्रक्रिया में सहयोग करने की इच्छा दिखाए।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को भारत को हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों को सौंपने में कोई आपत्ति नहीं है, अगर भारत सहयोग करने को तैयार हो। उन्होंने इसे भारत-पाक के बीच विश्वास बहाली का कदम बताया।

बिलावल भुट्टो का पूरा बयान

न्यूज एजेंसी अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में बिलावल ने कहा, 'अगर भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापक वार्ता होती है और उसमें आतंकवाद पर चर्चा होती है, तो पाकिस्तान को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को सौंपने में कोई परेशानी नहीं होगी।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हाफिज सईद और मसूद अजहर के खिलाफ जो मामले चले हैं, वो मुख्यत: आतंकवाद के लिए फंडिंग से जुड़े हैं। लेकिन भारत से सबूत और गवाह नहीं आने के कारण, सीमा पार आतंकवाद के मामलों पर कार्रवाई करना मुश्किल हो गया है। बिलावल ने यह भी दावा किया कि हाफिज सईद जेल में है, जबकि मसूद अजहर अफगानिस्तान में छिपा हुआ है। उन्होंने कहा 'अगर भारत यह जानकारी देता है कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है, तो हम उसे गिरफ्तार करने को तैयार हैं'।

तल्हा सईद का पलटवार

बिलावल के बयान के बाद हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तल्हा, जो खुद भी एक वैश्विक आतंकी घोषित किया जा चुका है, ने कहा, 'बिलावल का बयान पूरी तरह गलत है और इससे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा है।' तल्हा ने कहा कि उनके परिवार और समर्थकों ने हमेशा भारत को किसी भी आतंकी के सौंपने का विरोध किया है और बिलावल को ऐसा बयान देकर पाकिस्तान को शमिंर्दा नहीं करना चाहिए था।

पीटीआई ने बिलावल को बताया बच्चा 

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के हाफिज सईद और मसूद अजहर के प्रत्यर्पण वाले बयान पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी भड़क गई। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने बिलावल को बच्चा करार देते हुए कहा कि पता नहीं वह भारत को खुश करने के लिए इतना उत्सुक क्यों हैं। पीटीआई के प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने कहा कि पीपीपी नेता बिलावल राजनीति में अपरिपक्व हैं। बिलावल का प्रस्ताव गलत है और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है और ऐसे बयान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को अपमानित करते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना

3

0

यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल पर 2.95 बिलियन यूरो (3.5 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया। 

Loading...

Sep 05, 202512 hours ago

डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

4

ब्रिटेन में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए विदेश मंत्री डेविड लैमी को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नियुक्त किया है। 

Loading...

Sep 05, 202512 hours ago

अमेरिका और पनामा का प्रस्ताव, हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल

5

अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र से हैती में 5,550 सदस्यों वाले नए अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए मंजूरी मांगी है, जिसे गिरोहों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेने की शक्ति होगी। हैती में राष्ट्रपति की हत्या के बाद गिरोहों ने राजधानी के 90% हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अपराध तेजी से बढ़े हैं।

Loading...

Sep 04, 20256:16 PM

एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था अन्यायपूर्ण, बदल रहा अब शक्ति संतुलन : पुतिन 

7

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि अब शक्ति संतुलन बदल रहा है। उन्होंने एक ऐसी बहुध्रुवीय दुनिया की पैरवी की, जहां सभी देश बराबरी के साथ काम करें और कोई भी श्रेष्ठता न थोपे। 

Loading...

Sep 04, 20256:14 PM

कांटे की टक्कर में तीसरी बार चुने गए जमैका के पीएम होलनेस 

6

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने आम चुनाव के कड़े मुकाबले में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। वहीं विपक्षी नेता मार्क गोल्डिंग ने हार स्वीकार की।  सत्तारूढ़ जमैका लेबर पार्टी ने अपराध में गिरावट और आर्थिक सुधार को चुनावी मुद्दा बनाया था। 

Loading...

Sep 04, 20256:12 PM