ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए उन्हें ईरान का गुनहगार बताया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

तेहरान: स्टार समाचार वेब
ईरान में महीनों से जारी अशांति और हिंसक प्रदर्शनों के थमने के बाद अब जुबानी जंग तेज हो गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। खामेनेई ने ट्रंप को स्पष्ट रूप से 'अपराधी' (Criminal) घोषित करते हुए आरोप लगाया कि ईरान में हुई जनहानि और संपत्ति के नुकसान के लिए सीधे तौर पर अमेरिका जिम्मेदार है।
तेहरान में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ईरान में फैली हालिया अशांति कोई स्वतःस्फूर्त प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक सोची-समझी साजिश थी। खामेनेई के अनुसार, अमेरिका का असली इरादा प्रदर्शनों की आड़ में ईरान की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाना और देश पर नियंत्रण स्थापित करना था।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि उन्होंने ईरान पर हमला करने का इरादा केवल इसलिए छोड़ दिया क्योंकि तेहरान प्रशासन 800 प्रदर्शनकारियों को दी गई मौत की सजा रोकने पर सहमत हो गया था। ट्रंप ने इसका श्रेय लेते हुए ईरान को 'शुक्रिया' तक कह दिया था। हालांकि, ईरान ने कभी भी इस तरह के किसी समझौते या फोन कॉल की पुष्टि नहीं की। अब खामेनेई के बयान ने ट्रंप के इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का पीछे हटना उनकी मजबूरी थी, क्योंकि खाड़ी देशों ने युद्ध की स्थिति में अपना एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) देने से साफ इनकार कर दिया था। इसके अलावा, ईरान के मामले में रूस के बढ़ते दखल और पुतिन की मध्यस्थता ने भी ट्रंप के युद्ध के इरादों पर पानी फेर दिया। वर्तमान में ईरान में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन खामेनेई के इस कड़े रुख ने भविष्य में दोनों देशों के रिश्तों के और बिगड़ने के संकेत दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।