×

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर भोपाल और जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोह को लेकर राज्य सरकार ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

By: Arvind Mishra

Jan 22, 202612:19 PM

view4

view0

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

  • राज्यपाल भोपाल और मुख्यमंत्री उज्जैन जाएंगे

  • ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

  • इंदौर में देवड़ा, सागर में राजेंद्र शुक्ल चीफ गेस्ट

भोपाल। स्टार समाचार वेब

गणतंत्र दिवस पर भोपाल और जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोह को लेकर राज्य सरकार ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यहां खास बात यह है कि प्रदेश के 23 जिलों में गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रियों को प्रभार के जिलों में मुख्य अतिथि बनाया गया है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा इंदौर और राजेंद्र शुक्ल सागर के मुख्य अतिथि बनाए हैं। हलांकि इंदौर अभी किसी मंत्री के पास प्रभार में नहीं है। वहीं इस बार निजी कारणों से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किसी जिले के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

सतना-मऊगंज में कलेक्टर होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के जिन जिलों में कलेक्टर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उनमें देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल जिले शामिल हैं। इनके साथ ही उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे।

शाह रतलाम और पटेल रीवा जाएंगे

रतलाम में मंत्री विजय शाह, रीवा में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, छिंदवाड़ा में मंत्री राकेश सिंह, सिवनी में करण सिंह वर्मा, कटनी में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, जबलपुर में मंत्री संपतिया उइके, बुरहानपुर में मंत्री तुलसीराम सिलावट, दतिया में मंत्री एदल सिंह कंषाना, नीमच में मंत्री निर्मला भूरिया, गुना में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खरगोन में विश्वास सारंग, शाजापुर में नारायण सिंह कुशवाह, आगर-मालवा में नागर सिंह चौहान, शिवपुरी में प्रद्युम्न सिंह तोमर, अशोक नगर राकेश शुक्ला, राजगढ़ में चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि होंगे।

सीहोर में कृष्णा, डिंडोरी में बागरी लेंगी सलामी

इसी तरह दमोह में इंदर सिंह परमार, सीहोर में राज्य मंत्री  कृष्णा गौर, खंडवा में राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, मंडला में राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, बड़वानी में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, विदिशा में राज्यमंत्री लखन सिंह पटेल, रायसेन में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, नर्मदापुरम में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, डिंडोरी में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, अनूपपुर में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और मैहर में राज्यमंत्री राधा सिंह ध्वजारोहण करेंगी।
  

COMMENTS (0)

RELATED POST

बड़वानी: पुल से नीचे गिरा सुपारी से भरा ट्रक, दबने से एक की मौत

बड़वानी: पुल से नीचे गिरा सुपारी से भरा ट्रक, दबने से एक की मौत

जुलवानिया में सुपारी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गया।थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति फंसे होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा नदी के अंदर उतरकर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति बोरे के नीचे दब गया था।

Loading...

Jan 22, 20262:14 PM

सुप्रीम अनुमति: बसंत पंचमी पर धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा-नमाज 

सुप्रीम अनुमति: बसंत पंचमी पर धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा-नमाज 

सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी के दिन धार में विवादित भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को प्रार्थना करने की अनुमति दी है। बसंत पंचमी इस साल शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग धार भोजशाला में जुमे की नमाज पढ़ते हैं। यही वजह है कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।  

Loading...

Jan 22, 202612:59 PM

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर भोपाल और जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोह को लेकर राज्य सरकार ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Loading...

Jan 22, 202612:19 PM

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

मध्य प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा की। राज्यपाल भोपाल और सीएम मोहन यादव उज्जैन में करेंगे ध्वजारोहण। देखें पूरी सूची।

Loading...

Jan 21, 20267:15 PM

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल के हमीदिया रोड, तुलसी नगर और भेल नगर समेत 35 से अधिक इलाकों में गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। पूरी लिस्ट और समय यहाँ देखें।

Loading...

Jan 21, 20266:47 PM