×

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

रातों-रात, रूसी बमबारी, युद्ध  

By: Sandeep malviya

May 26, 202510:13 PM

view1

view0

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

कीव।  रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल रूस की तरफ से कीव और अन्य क्षेत्रों में दागे गए। इस रूसी हमले की जानकारी देते हुए यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूसी बमबारी में 355 ड्रोन शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं। किसी की मौत की तत्काल सूचना नहीं मिली।

शनिवार को हमले में मार गए 12 लोग

वहीं इससे पहले शनिवार की रात को, यूक्रेनी राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों में रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे युद्ध के दौरान रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया। फिलहाल रूसी अधिकारियों की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

कुछ दिन पहले यूक्रेन ने किया था ड्रोन हमला

इससे पहले रूसी सेना के कमांडर ने दावा किया है कि 20 मई को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के दौरे के समय यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला किया। उस दौरान राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही हमले के केंद्र में था। रूसी सेना की एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी दाशकिन ने यह दावा किया है। दाशकिन ने रूसी मीडिया से बातचीत में बताया कि 'राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए हमने लगातार हवाई सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यूक्रेन के ड्रोन हमले का निशाना राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ही था।' कमांडर ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर पर 46 ड्रोन से हमला किया गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सूडान में हैजे का कहर- एक हफ्ते में 172 लोगों की मौत

1

0

सूडान में हैजे का कहर- एक हफ्ते में 172 लोगों की मौत

गंभीर, युद्ध, व्हाइट नाइल 

Loading...

May 27, 202511:07 PM

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

1

0

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

रातों-रात, रूसी बमबारी, युद्ध  

Loading...

May 26, 202510:13 PM

भारत शांति में विश्वास रखता है  : रविशंकर 

1

0

भारत शांति में विश्वास रखता है  : रविशंकर 

'पाकिस्तान की 'डीप स्टेट', नीति, बेल्जियम  

Loading...

May 26, 202510:11 PM

विदेशी छात्रों, फंडिंग और यहूदी विरोध पर उठाए सवाल

1

0

विदेशी छात्रों, फंडिंग और यहूदी विरोध पर उठाए सवाल

अदालत, राजनीतिक बदले, संघीय जज

Loading...

May 26, 202510:09 PM