दु:खद... स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार का निधन

स्टैच्यू ऑफयूनिटी बनाकर इतिहास रचने वाले मशहूर मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार का निधन हो गया। उम्र से जुड़ी बीमारियों से लड़ते हुए राम सुतार ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार ने अपने जीवन के 100 साल पूरे कर लिए थे।

By: Arvind Mishra

Dec 18, 202511:39 AM

view7

view0

दु:खद... स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार का निधन

मशहूर मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार का निधन हो गया।

  • कला जगत के युग का अंत, देशभर में शोक की लहर

  • संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा भी बनाई थी

 नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

स्टैच्यू ऑफयूनिटी बनाकर इतिहास रचने वाले मशहूर मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार का निधन हो गया। उम्र से जुड़ी बीमारियों से लड़ते हुए राम सुतार ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार ने अपने जीवन के 100 साल पूरे कर लिए थे। बताया जाता है कि वे जिस पत्थर को छू लेते थे, वो अद्भुत कलाकृति में तब्दील हो जाता था। राम सुतार के निधन की पुष्टि उनके बेटे अनिल सुतार ने की। उन्होंने बताया कि मेरे पिता ने बुधवार देर रात अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को किया जाएगा।

सबसे ऊंची प्रतिमा का रिकॉर्ड

राम सुतार के नाम दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने गुजराज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनई थी। राम सुतार ने कई ऐसी कलाओं को जन्म दिया, जो सदियों तक याद की जाएंगी। संसद परिसर में ध्यानमग्न मुद्रा में महात्मा गांधी की प्रतिमा, घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा शामिल है।

पद्मश्री से सम्मानित राम सुतार

प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को उनकी कला के लिए सन 1999 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण से भी नवाजा गया था।

महाराष्ट्र से सुतार का गहरा नाता

साल 1925 में राम सुतार का जन्म महाराष्ट्र के गोंदूर गांव में हुआ था, जो अब धुले जिले में आता है। वे बचपन से ही कला से प्रेम करते थे। मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी और गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय मूर्तिकला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जज साहब! कुत्ते हटे तो चूहे बढ़ जाएंगे... सुप्रीम टिप्पणी-बिल्लियां पाल लो

जज साहब! कुत्ते हटे तो चूहे बढ़ जाएंगे... सुप्रीम टिप्पणी-बिल्लियां पाल लो

हमें बताएं कि आप हॉस्पिटल के गलियारों में कितने कुत्ते घूमते हुए देखना चाहते हैं। वकील सीयू सिंह ने कहा- भारी संख्या में आवारा कुत्तों को एक ही शेल्टर में रखने से कई बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में कुत्तों के लिए 91,800 नए शेल्टर बनाए जाने चाहिए।

Loading...

Jan 08, 20261:26 PM

कोलकाता... आई-पैक कार्यालय पर ईडी का छापा...  मौके पर पहुंचीं सीएम 

कोलकाता... आई-पैक कार्यालय पर ईडी का छापा...  मौके पर पहुंचीं सीएम 

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक और चुनावी प्रबंधन का काम कर रही आई-पैक के कोलकाता के साल्टलेक सेक्टर-5 स्थित कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। इसके साथ ही कंपनी के मालिक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट कार्यालय पर भी ईडी की टीम आज ही सुबह से छापेमारी कर रही है।

Loading...

Jan 08, 202612:53 PM

तेलंगाना... सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत... कार हो गई चकनाचूर

तेलंगाना... सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत... कार हो गई चकनाचूर

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में बीती देर रात एक तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल है, जिसकी हालत गंभीर है। मृतकों के शव चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिए गए हैं।

Loading...

Jan 08, 202612:29 PM

ईडी ने कसा शिकंजा... जेपी ग्रुप की 400 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने कसा शिकंजा... जेपी ग्रुप की 400 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के दिल्ली जोनल आफिस से जारी बयान में बताया कि जेपी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है।

Loading...

Jan 08, 202612:04 PM

प्रयागराज... सनातन धर्म को समझने आई इटली लुक्रेजिया ने कहा-जय श्रीराम

प्रयागराज... सनातन धर्म को समझने आई इटली लुक्रेजिया ने कहा-जय श्रीराम

संगम की पावन रेती...चारों ओर साधु-संतों के शिविर, धूप-अगरबत्ती की खुशबू और श्रद्धा से भरी आवाजें...माघ मेले की इसी आध्यात्मिक हवा में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। इटली से आई एक युवती अपने पिता के साथ भारतीय संतों के सानिध्य में बैठी दिखाई दी।

Loading...

Jan 08, 202611:45 AM