सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप: मप्र के आर्यन रहे दूसरे स्थान पर, सोआन ने भी बेहतर किया रिकार्ड, 41 पदक जीतकर कर्नाटक रहा शीर्ष पर

महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में दिल्ली की भाव्या सचदेवा ने 9:09.67 के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल (9:18.16) और महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े (9:18.20) क्रमश? दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

By: Prafull tiwari

Jun 26, 202510:35 PM

view1

view0

सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप: मप्र के आर्यन रहे दूसरे स्थान पर, सोआन ने भी बेहतर किया रिकार्ड, 41 पदक जीतकर कर्नाटक रहा शीर्ष पर

भुवनेश्वर। शोआन गांगुली ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के पांचवें और अंतिम दिन 400 मीटर मेडले में अपना राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड बेहतर किया जिसमें कर्नाटक कुल 41 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। कर्नाटक के गांगुली ने 400 मीटर मेडले में 4:24.64 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया जबकि अद्वेत पेज 4:26.90 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि मध्य प्रदेश के आर्यन नेहरा 4:30.35 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में दिल्ली की भाव्या सचदेवा ने 9:09.67 के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल (9:18.16) और महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े (9:18.20) क्रमश? दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। टूर्नामेंट के 78वें चरण में कर्नाटक ने 16 स्वर्ण, 11 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 41 पदक जीते। तमिलनाडु 16 पदक (8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर जबकि महाराष्ट्र 17 पदक (4 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

महाराष्ट्र के ऋषभ दास पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 56.13 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि कर्नाटक के उत्कर्ष पाटिल (56.29) और आकाश मणि (56.35) की जोड़ी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कर्नाटक की विहिता लोगनाथन ने 1:05.18 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद बंगाल की सौब्रीति मोंडल (1:05.19) और ओडिशा की प्रत्याशा रे (1:05.64) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लिकिथ प्रेमा पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 1:03.16 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि तमिलनाडु के दानुश सुरेश (1:03.11) और एमएस यादेश बाबू (1:03.81) की जोड़ी क्रमश? दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में र्हिषता जयराम ने 1:13.24 का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ओडिशा की मन्नत मिश्रा और महाराष्ट्र की सान्वी देशवाल ने 1:15.57 का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप: मप्र के आर्यन रहे दूसरे स्थान पर, सोआन ने भी बेहतर किया रिकार्ड, 41 पदक जीतकर कर्नाटक रहा शीर्ष पर

1

0

सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप: मप्र के आर्यन रहे दूसरे स्थान पर, सोआन ने भी बेहतर किया रिकार्ड, 41 पदक जीतकर कर्नाटक रहा शीर्ष पर

महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में दिल्ली की भाव्या सचदेवा ने 9:09.67 के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल (9:18.16) और महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े (9:18.20) क्रमश? दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

Loading...

Jun 26, 202510:35 PM

पहले ही टेस्ट में फेल हुए गिल, फिरंगियों ने 5 विकेट से दी शिकस्त, कमाल नहीं दिखा पाए गेंदबाज

1

0

पहले ही टेस्ट में फेल हुए गिल, फिरंगियों ने 5 विकेट से दी शिकस्त, कमाल नहीं दिखा पाए गेंदबाज

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का टारगेट सेट किया था। मुकाबले में भारत की पहली पारी 471 और इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी थी। यानी पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 6 रनों की बढ़त मिली थी। फिर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 364 रन बनाए।

Loading...

Jun 24, 202511:12 PM

गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स स्पर्धा: नीरज चोपड़ा कल करेंगे पदार्पण, खिताब भी जीतने की करेंगे कोशिश, कोच 9 बार रच चुके हैं इतिहास

1

0

गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स स्पर्धा: नीरज चोपड़ा कल करेंगे पदार्पण, खिताब भी जीतने की करेंगे कोशिश, कोच 9 बार रच चुके हैं इतिहास

चोपड़ा को 2023 और 2024 में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर की ‘ए’ वर्ग की प्रतियोगिता गोल्डन स्पाइक में हिस्सा लेना था लेकिन उन्हें दोनों मौकों पर टूर्नामेंट से हटना पड़ा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा इस खिताब को जीतने के लिए और भी अधिक उत्सुक होंगे क्योंकि गोल्डन स्पाइक विश्व रिकॉर्ड धारक जेलेज्नी के लिए उनके खेल के दिनों में उनके पसंदीदा प्रतियोगिताओं में से एक थी।

Loading...

Jun 23, 20255:51 PM

राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप: रोहित का 100 मीटर बटरफ्लाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, लिया 52.57 सेकेंड का समय 

1

0

राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप: रोहित का 100 मीटर बटरफ्लाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, लिया 52.57 सेकेंड का समय 

कर्नाटक के अनीश एस गौड़ा ने पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल में एक मिनट 50.85 सेकेंड के समय के साथ प्रकाश को सिर्फ 0.01 सेकेंड से पछाड़ा। तनीष मैथ्यू,  शेप्ती, दर्शन एस और अनीष गौड़ा की कर्नाटक की चौकड़ी ने सात मिनट 40.90 सेकेंड के साथ पुरुष चार गुणा 200 मीटर का खिताब जीता।

Loading...

Jun 22, 202511:04 PM

एफआईएच प्रो लीग: आखिरकार रुका भारतीय टीम की हार का सिलसिला, अंतिम मुकाबले में बेल्जियम को दी करारी शिकस्त

1

0

एफआईएच प्रो लीग: आखिरकार रुका भारतीय टीम की हार का सिलसिला, अंतिम मुकाबले में बेल्जियम को दी करारी शिकस्त

बेल्जियम के लिए आर्थर डी स्लोवर (8वें), थिब्यू स्टॉकब्रोक्स (34वें) और लैबोचेरे (41वें) ने गोल किए। सुखजीत और दिलप्रीत ंिसह के लिए यह यादगार मैच था, जिन्होंने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए

Loading...

Jun 22, 202510:56 PM