×

एफआईएच प्रो लीग: आखिरकार रुका भारतीय टीम की हार का सिलसिला, अंतिम मुकाबले में बेल्जियम को दी करारी शिकस्त

बेल्जियम के लिए आर्थर डी स्लोवर (8वें), थिब्यू स्टॉकब्रोक्स (34वें) और लैबोचेरे (41वें) ने गोल किए। सुखजीत और दिलप्रीत ंिसह के लिए यह यादगार मैच था, जिन्होंने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए

By: Prafull tiwari

Jun 22, 202510:56 PM

view17

view0

एफआईएच प्रो लीग: आखिरकार रुका भारतीय टीम की हार का सिलसिला, अंतिम मुकाबले में बेल्जियम को दी करारी शिकस्त

एंटवर्प। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिर में अपना जलवा दिखाकर रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में बेल्जियम को 4-3 से पराजित करके अपनी पहली जीत दर्ज की और इस तरह से लगातार सात मैच में हार का सिलसिला खत्म किया। सुखजीत सिंह (21वें, 35वें), अमित रोहिदास (36वें) और हरमनप्रीत सिंह (59वें) के गोल की मदद से भारत ने अपने अभियान का जीत के साथ सकारात्मक अंत किया। भारत इस तरह से आयरलैंड से 14 अंक आगे रहते हुए आठवें स्थान पर रहा।

बेल्जियम के लिए आर्थर डी स्लोवर (8वें), थिब्यू स्टॉकब्रोक्स (34वें) और लैबोचेरे (41वें) ने गोल किए। सुखजीत और दिलप्रीत ंिसह के लिए यह यादगार मैच था, जिन्होंने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए। भारत को हालांकि इस मैच में भी संघर्ष करना पड़ा। जब अंतिम हूटर बजने में सिर्फ दो मिनट बचे थे और स्कोर 3-3 से बराबर था तब भारत ने बेल्जियम के सर्कल के अंदर सेंध लगाई और फिर रेफरल मांगा। र्फसला भारत के पक्ष में गया और हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

बेल्जियम ने हालांकि शुरू में भारत पर दबाव बनाया। आर्थर डी स्लोवर ने आठवें मिनट में उसकी तरफ से पहला गोल किया। इस तरह से बेल्जियम ने पहले क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से बढ़त हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत की मौजूदगी से भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा हुआ दिखा। उसने शुरू से आक्रमण पर ध्यान दिया तथा दूसरे क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया। भारत को 20वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन हार्दिक सिंह का शॉट रोक दिया गया। इसके एक मिनट बाद सुखजीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए गोल से बराबरी हासिल कर ली।

बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर के शुरू में आक्रामक खेल का नजारा पेश किया जिसका उसे फायदा भी मिला तथा थिब्यू स्टॉकब्रोक्स के गोल की मदद से उसने फिर से बढ़त हासिल कर ली। सुखजीत ंिसह ने मैच के 35वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत को फिर से बराबरी दिलाई। इस बार उन्होंने अभिषेक की मदद से खूबसूरत मैदानी गोल किया। अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिला दी। रोहिदास ने शानदार शॉट लगाया जो गोल में जा लगा। भारतीय टीम की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खेलने पर सस्पेंस, ICC ने दिया अल्टीमेटम, स्कॉटलैंड को मिल सकती है एंट्री

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खेलने पर सस्पेंस, ICC ने दिया अल्टीमेटम, स्कॉटलैंड को मिल सकती है एंट्री

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने पर अंतिम अल्टीमेटम दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और कैसे स्कॉटलैंड को मिल सकता है मौका।

Loading...

Jan 21, 20266:40 PM

BCCI के दबाव में झुका ICC तो हम नहीं मानेंगे फैसला: बांग्लादेश ने दी धमकी

BCCI के दबाव में झुका ICC तो हम नहीं मानेंगे फैसला: बांग्लादेश ने दी धमकी

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC और BCCI पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुरक्षा कारणों से मैच शिफ्ट न होने पर वे कोई भी अनुचित फैसला स्वीकार नहीं करेंगे।

Loading...

Jan 20, 20264:54 PM

भारत की स्टार... साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से लिया संन्यास 

भारत की स्टार... साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से लिया संन्यास 

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लेने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। साइना आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में खेली थीं। हालांकि, उस समय उन्होंने संन्यास की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी।

Loading...

Jan 20, 202610:03 AM

बांग्लादेश को दो टूक... भारत में खेलो वर्ल्ड कप वरना रहो बाहर

बांग्लादेश को दो टूक... भारत में खेलो वर्ल्ड कप वरना रहो बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से सख्त अल्टीमेटम मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी को साफ कर दिया है कि आगामी टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतिम निर्णय लेने की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी।

Loading...

Jan 19, 202611:43 AM

Ind vs NZ 3rd ODI Live: इंदौर में मिचेल और फिलिप्स का तूफान, भारत को मिला 338 रनों का लक्ष्य

Ind vs NZ 3rd ODI Live: इंदौर में मिचेल और फिलिप्स का तूफान, भारत को मिला 338 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 337 रन बनाए। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने लिए 3-3 विकेट।

Loading...

Jan 18, 20265:59 PM