बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC और BCCI पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुरक्षा कारणों से मैच शिफ्ट न होने पर वे कोई भी अनुचित फैसला स्वीकार नहीं करेंगे।

भारत में खेलने को तैयार नहीं बांग्लादेश, सुरक्षा का दिया हवाला
बंगलादेश. स्पोर्टस डेस्क, स्टार समाचार वेब
अगले महीने भारत की मेजबानी में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में बांग्लादेश अपनी बात पर न केवल अड़ा है, बल्कि चेतावनी भी दे रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराने की कह रहा है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने ICC से ग्रुप बदलने की मांग भी की थी ताकि उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जा सकें। हालांकि, ICC ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और BCB को अंतिम फैसला लेने के लिए 21 जनवरी तक की मोहलत दी है।
BCCI के दबाव में न आए ICC: नजरुल
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने इस मामले में सीधे तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नाम लेते हुए बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि ICC, भारत के दबाव में आकर बांग्लादेश पर कोई अनुचित शर्त थोपता है या स्कॉटलैंड जैसी टीम को उनकी जगह शामिल करने का फैसला करता है, तो बांग्लादेश इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा। नजरुल ने कहा, "ICC को एक स्वतंत्र संस्था की तरह काम करना चाहिए, न कि किसी एक बोर्ड (BCCI) के इशारों पर।"
स्कॉटलैंड को लेकर पर बढ़ा तनाव
चर्चा है कि यदि बांग्लादेश सुरक्षा कारणों से भारत आने से मना करता है, तो ICC उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर सकता है। इस संभावना पर नाराजगी जताते हुए नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश ने मैदान पर प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह बनाई है और वे किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि बांग्लादेश सरकार अपने खिलाड़ियों और बोर्ड के साथ मजबूती से खड़ी है और हितों के खिलाफ किसी भी फैसले का विरोध किया जाएगा।
ग्रुप 'सी' का गणित और समय की कमी
शेड्यूल के मुताबिक, बांग्लादेश को ग्रुप 'सी' में इंग्लैंड, नेपाल, इटली और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भी 7 फरवरी को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है। इसके बाद टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी मैच खेलने हैं। वर्ल्ड कप में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं और ICC फिलहाल शेड्यूल बदलने के मूड में नहीं है। अब सबकी नजरें 21 जनवरी पर टिकी हैं—क्या बांग्लादेश अपने रुख पर कायम रहेगा या वर्ल्ड कप से बाहर होने का जोखिम उठाएगा?
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द। अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि श्रेयस अय्यर बने इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।
महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत की विदाई पर सुनील गावस्कर ने टीम की फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को क्यों मुख्य कारण माना।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़े उलटफेर! ब्राजील किसी तरह आगे बढ़ा, तो जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। जानिए फुटबॉल में बदलती तस्वीर के मायने।
WWE समरस्लैम 2026 की घोषणा! ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी भिड़ेंगे हेल इन ए सेल मैच में। साथ ही रोमन रेंस और सेथ रॉलिंस के बीच होगा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का मुकाबला।
टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा। क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम अपनी गलतियां सुधार पाएगी? यहाँ जानें पूरा स्क्वाड और मैच का समय।
केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला न्यूजीलैंड में FIFA सीरीज के दौरान का है। जानिए पूरी खबर और नॉकआउट मैच पर इसका क्या असर होगा।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की क्लीन स्वीप हार के बाद कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। जानिए क्यों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला फैंस को रास नहीं आया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप के ताजा परिणाम: लियोनल मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पुर्तगाल और कोलंबिया नॉकआउट में। जानें इंग्लैंड, क्रोएशिया और कांगो डीआर का प्रदर्शन।
बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला। जानिए टीम इंडिया के संभावित बदलाव, रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी हर जानकारी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल और ग्रुप स्टैंडिंग देखें। जानें किन टीमों ने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया और कौन सी टीमें अभी भी रेस में हैं।