बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से सख्त अल्टीमेटम मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी को साफ कर दिया है कि आगामी टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतिम निर्णय लेने की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी।

अंतिम निर्णय लेने की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से सख्त अल्टीमेटम मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी को साफ कर दिया है कि आगामी टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतिम निर्णय लेने की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी। आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने ढाका में दूसरी बैठक की, जहां बीसीबी ने 2026 टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा दोहराई, लेकिन भारत में खेलने से इंकार किया। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वैकल्पिक स्थल की मांग की और सह-मेजबान श्रीलंका को संभावित विकल्प के रूप में रखा। हालांकि आईसीसी अपने मूल कार्यक्रम पर अडिग रही, जिसके तहत ग्रुप सी में शामिल बांग्लादेश को मुंबई और कोलकाता में अपने मैच खेलने हैं।
तीन सप्ताह से चल रहा गतिरोध
यह गतिरोध लगभग तीन हफ्ते से चला आ रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद बीसीबी ने आईसीसी को लिखकर बताया कि वे भारत में विश्व कप मैच खेलने के इच्छुक नहीं हैं और यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे टूर्नामेंट से हट भी सकते हैं। यह मुद्दा 4 जनवरी को पहली बार उठाया गया था।
सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईसीसी ने बांग्लादेश की यह मांग भी खारिज कर दी कि उनकी टीम की ग्रुपिंग आयरलैंड के साथ बदल दी जाए। आयरलैंड के सभी मैच श्रीलंका में निर्धारित हैं। आईसीसी ने बीसीबी को यह भरोसा भी दिया कि भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।
अब फैसले का इंतजार
फिलहाल आईसीसी 21 जनवरी तक बीसीबी के फैसले का इंतजार करेगा, लेकिन यदि बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया, तो आईसीसी वर्तमान रैंकिंग के आधार पर किसी विकल्प टीम को शामिल करेगा- जिसमें स्कॉटलैंड संभावित रूप से लाभ उठा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टिम साइफर्ट की शानदार 93 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज का अंत जीत के साथ किया, हालांकि भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।