भारत और इंग्लैंड ICC सेमीफाइनल में 5वीं बार भिड़ने को तैयार हैं। जानें 1983 से 2024 तक के सभी मुकाबलों का रोमांच, रिकॉर्ड्स और भारत की जीत का लकी फैक्टर

स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज, भारत और इंग्लैंड, एक बार फिर ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने जा रहे हैं। यह पांचवीं बार है जब ये दोनों टीमें नॉकआउट चरण के इस अहम मोड़ पर भिड़ेंगी। अब तक के इतिहास में दोनों टीमों के बीच का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर है, जिससे आगामी मैच और भी रोमांचक हो गया है।
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक दिलचस्प और सकारात्मक संयोग यह है कि जब भी भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाई है, टीम इंडिया खिताब (Trophy) जीतने में सफल रही है।
1983 वनडे वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया और चैंपियन बना।
2024 टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को मात दी और विश्व विजेता बना।

मैचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मैच में मेजबान इंग्लैंड की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन कपिल देव की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को मात्र 213 रनों पर रोक दिया। मोहिंदर अमरनाथ और यशपाल शर्मा की संयमित पारियों और अंत में संदीप पाटिल के आक्रामक 51 रनों की बदौलत भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी जीत ने भारत के पहले विश्व कप खिताब की नींव रखी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने 1983 की हार का बदला लिया। ग्राहम गूच ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ शानदार 'स्वीप' शॉट्स खेलते हुए 115 रनों की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 255 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 219 रनों पर सिमट गई। यह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी था।
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने 168 रन बनाए थे, जिसमें विराट कोहली ने टी-20 में अपने 4000 रन पूरे किए। हालांकि, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 170 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारत ने 2 साल पुराने एडिलेड के घावों पर मरहम लगाया। कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक (57 रन) और अक्षर पटेल व कुलदीप यादव की घातक स्पिन गेंदबाजी (दोनों ने 3-3 विकेट लिए) के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 103 रनों पर समेट दिया। भारत ने यह मैच 68 रनों से जीतकर न केवल फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि बाद में खिताब भी जीता।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह