×

लाल निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, थोड़ी देर में ही बाजार लाल निशान पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 182.77 अंक गिरकर 83,876.13 पर और निफ्टी 46.25 अंक गिरकर 25,591.55 पर पहुंच गया।

By: Arvind Mishra

Jun 30, 20259:59 AM

view11

view0

लाल निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

  •  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की सपाट शुरुआत

  • सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 83,900 पर कारोबार कर रहा

  • निफ्टी 40 अंक लुढ़का, आटो और बैंकिंग शेयरों में गिरावट


मुंबई। स्टार समाचार वेब

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, थोड़ी देर में ही बाजार लाल निशान पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 182.77 अंक गिरकर 83,876.13 पर और निफ्टी 46.25 अंक गिरकर 25,591.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 85.48 पर पहुंचा। दरअसल, सोमवार को सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 83,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 25,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी है। ट्रेंट, इटरनल और एक्सिस बैंक आगे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक, एयरटेल नीचे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। ठरए का सरकारी बैंकों वाला इंडेक्स 1.30 प्रतिशत चढ़ा है। आॅटो, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.64 प्रतिशत ऊपर 40,810 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 3,076 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.63 प्रतिशत गिरकर 24,132 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20 प्रतिशत ऊपर नीचे 3,431 पर कारोबार कर रहा है।

पिछले हफ्ते चढ़ा था सेंसेक्स

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 27 जून को सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 84,059 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही, ये 25,638 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। एशियन पेंट्स का शेयर 3.1 प्रतिशत चढ़ा। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड सहित कुल 11 शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। एक्सिस बैंक और इटरनल के शेयर्स 1 प्रतिशत गिरे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट रही। गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.19 प्रतिशत की तेजी रही। फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर भी ऊपर बंद हुए। रियल्टी में 1.55 प्रतिशत की गिरावट रही।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

14 फरवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड और चांदी की कीमतों में आई तेजी। जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Feb 14, 20264:37 PM

सराफा धड़ाम!  सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

सराफा धड़ाम! सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

13 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट। 22 कैरेट सोना ₹8,655 सस्ता हुआ, जबकि चांदी में ₹17,188 की कमी आई। देखें शुद्धता के अनुसार ताज़ा भाव।

Loading...

Feb 13, 20264:07 PM

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

13 फरवरी को शेयर बाजार में हाहाकार। सेंसेक्स 1048 अंक टूटकर 82,627 पर बंद हुआ। जानें क्यों अमेरिकी AI के डर से गिरे भारतीय IT शेयर

Loading...

Feb 13, 20263:59 PM

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।  शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

Loading...

Feb 12, 202610:57 AM

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 11, 202611:22 AM