स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (13 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
By: Ajay Tiwari
Dec 13, 20255:07 AM
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (13 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर लगाए गए टैरिफ से बिगड़ते संबंधों को संतुलित करने और पूर्वी एशिया में अपनी छवि सुधारने के लिए एक नया भू-राजनीतिक समूह बनाने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट 'पॉलिटिको' के अनुसार, ट्रंप प्रशासन एक विशिष्ट 'कोर फाइव' (C5) वैश्विक शक्ति समूह बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य मौजूदा G7 और अन्य लोकतंत्र-आधारित धनी देशों के समूहों को दरकिनार करना है। विस्तार से पढे़ं...
मॉस्को: अमेरिका द्वारा वेनेजुएला का तेल टैंकर युक्त जहाज जब्त किए जाने के बाद से वाशिंगटन और काराकास के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। अमेरिकी नौसेना ने दो दिन पहले कैरेबियन सागर में वेनेजुएला के जहाज पर कमांडो कार्रवाई की थी, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बड़ी जीत बताया था। इसके विपरीत, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन और "अमेरिका की डकैती" करार दिया। विस्तार से पढ़ें..
राष्ट्रीय
बीमा क्षेत्र में 100% FDI को मंजूरी: 'बीमा कानून (संशोधन) विधेयक 2025' जल्द होगा पेश
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) की सीमा को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो देश के वित्तीय क्षेत्र में बड़े सुधार का संकेत देता है। सूत्रों के अनुसार, इस विधेयक को संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र (जो 19 दिसंबर को समाप्त होने वाला है) में पेश किए जाने की संभावना है। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। रोजाना लगभग 2300 उड़ानें संचालित करने वाली और घरेलू बाजार में 60% से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मौजूदा संकट के कारण करीब ₹21,000 करोड़ तक घट गया है। विस्तार से पढे़ं...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से, महाराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। ओबीसी वर्ग में कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज चौधरी इस पद की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार हैं और उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की भी पसंद माना जा रहा है। विस्तार से पढ़ें..
वनेश्वर: गोवा के बाद अब ओडिशा के नाइट क्लब में भीषण आग लगी है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक नाइट क्लब में आज सुबह भयंकर आग लग गई। नाइट क्लब से धूं-धूंकर चिंगारी उठ रही थी। इसके कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। दरअसल, भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में शुक्रवार को नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इमारत से धुआं निकलता देखा गया। विस्तार से पढ़ें..
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में हड़तालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अगले 6 महीनों तक किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह रोक एस्मा 1966 के तहत लागू की गई है। आदेश जारी होते ही यह नियम प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, निगमों, प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों पर लागू हो गया है। विस्तार से पढ़ें..
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। वह 91 साल के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और परिवार की देखरेख में थे। शिवराज पाटिल का राजनीति की दुनिया में दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विस्तार से पढ़ें...
मध्यप्रदेश
भोपाल: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 13 दिसंबर को अपने दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को साझा किया और ‘विकास और सेवा के दो वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। विस्तार से पढ़ें...
चलते- चलते..
जरूरी नहीं कुछ गलत करने से ही दुख मिले... कभी-कभी हद से ज्यादा अच्छे होने की कीमत चुकानी पड़ती हैं..!