×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (12 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (12 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

By: Ajay Tiwari

Dec 12, 20254:49 AM

view11

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (12 दिसंबर 2025)

नमस्कार,

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (12 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

अंतरराष्ट्रीय 

बांग्लादेश चुनाव 2025: 13वें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह कार्यक्रम की घोषणा जल्द

बांग्लादेश.  बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और इसके साथ आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनमत संग्रह के कार्यक्रम की घोषणा आज शाम या कल तक होने की प्रबल संभावना है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ए.एम.एम. नासिर उद्दीन ने मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। विस्तार से पढ़ें..

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम टूटा: 21 की मौत, ट्रंप की मध्यस्थता पेशकश पर थाईलैंड का इनकार

सूरीन (थाईलैंड), थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष फिर से भीषण हो गया है, जिससे जुलाई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में लागू हुआ युद्धविराम पटरी से उतर गया है। सूरीन (थाईलैंड) से मिली जानकारी के अनुसार, इस ताज़ा बड़े पैमाने के संघर्ष में पहली बार नागरिकों की मौत के आधिकारिक आंकड़े सामने आए हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंताएँ बढ़ गई हैं। विस्तार से पढ़ें..

अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को दिखाया आईना... कहा- खो दिया अहम पार्टनर 

अमेरिका, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की वजह से ये दशकों बाद हुआ कि भारत और दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के बीच रिश्तों में दरार आया। अब ये बात अमेरिका को भी समझ आने लगी है। अमेरिकी कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में ली गई सेल्फी चर्चा का केंद्र बन गई। विस्तार से पढ़ें..

राष्ट्रीय

SIR 2026: ECI ने तमिलनाडु, MP, UP सहित 6 राज्यों में SIR की अंतिम तिथि बढ़ाई

नई दिल्ली.  चुनाव आयोग ऑफ इंडिया (ECI) ने आगामी विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के तहत दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह तक बढ़ा दिया है। यह कदम उन छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है, जहां अपेक्षित संख्या में दावे (नए नाम जोड़ने के लिए) और आपत्तियां (नाम हटाने या विवरण में सुधार के लिए) अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई थीं। विस्तार से पढ़ें..

अरुणाचल ट्रक हादसा: भारत-चीन सीमा के पास खाई में गिरा ट्रक, 17 मजदूरों की मौत !

अरूणाचल. अरूणाचल  प्रदेश से एक हृदय विदारक दुर्घटना की खबर सामने आई है। भारत-चीन सीमा के निकट, हायुलियांग-चगलागम रोड पर मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस ट्रक में कुल 21 मजदूर सवार थे। विस्तार से पढे़ं...

संसद में ई-सिगरेट पर संग्राम... टीएमसी के सांसद ने सदन में ही लगाई ‘कश’

नई दिल्ली, लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने आज तृणमूल कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदन के नियमों के मुताबिक समुचित जांच कराई जाएगी। विस्तार से पढ़ें..

थाईलैंड पुलिस की हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, पहली तस्वीर आई सामने 

नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। इससे जुड़ी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वे लोग थाईलैंड पुलिस की हिरासत में दिखाई दे रहे है। उनके हाथ बंधे हुए हैं और पासपोर्ट लेकर खड़े हैं। इंटरपोल की तरफ से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई है। विस्तार से पढ़ें..

बुलंद भारत... 15 दिसंबर को ‘बाहुबली’ होगा लॉन्च

नई दिल्ली, इसरो 15 दिसंबर-2025 को श्रीहरिकोटा से अपना सबसे भारी अमेरिकी कॉमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट  6.5 टन वजनी ब्लू-बर्ड-6 लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग से भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसरो का बाहुबली रॉकेट एलवीएम-3 इस अमेरिकी उपग्रह को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा। टेक्सास की कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल ने यह उपग्रह बनाया है। विस्तार से पढ़ें...

मध्यप्रदेश

शिक्षा हब बनेगा MP: ASU, पर्ड्यू और एशिया यूनिवर्सिटी से अध्ययन केंद्र पर संवाद

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा गुणवत्ता और विश्वस्तरीय अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया है। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों की विदेश जाकर अध्ययन करने की आवश्यकता को कम करने और प्रदेश को वैश्विक शिक्षा मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा दिए हैं। विस्तार से पढ़ें..

गुना का कुख्यात बदमाश रामवीर 'दाऊ' रीवा सेंट्रल जेल शिफ्ट: अंदर से गैंग चलाने का इनपुट

रीवा.  गुना जिले के कुख्यात अपराधी और पूर्व एसआई रामवीर सिंह कुशवाह उर्फ 'दाऊ' को चाचौड़ा जेल से हटाकर सेंट्रल जेल, रीवा में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल के भीतर से ही अपना आपराधिक गैंग चलाने और उसके खिलाफ चल रहे मामलों के गवाहों को धमकाने के पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद यह कड़ा निर्णय लिया गया है। विस्तार से पढ़ें...

हमीदिया अस्पताल भोपाल: मॉर्चुरी के पास कचरे में मिले दो अधजले नवजात शव

भोपाल.  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल परिसर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर स्थित मॉर्चुरी (शवगृह) के पास एक पुरानी पानी की टंकी के पास से फेंके गए कचरे के ढेर में दो नवजात बच्चों के अधजले शव बरामद हुए हैं। विस्तार से पढ़ें..

सागर हादसे में शहीद मुरैना के 4 जवान: पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि, 5 लाख की सहायता

मुरैना. सागर सड़क हादसे में शहीद हुए मुरैना पुलिस के चार जवानों का पार्थिव शरीर देर रात करीब 2 बजे मुरैना पुलिस लाइन पहुँचा, जहाँ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने के लिए चंबल आईजी सचिन अतुलकर और डीआईजी सुनील कुमार जैन सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विस्तार से पढ़ें...

हाईकोर्ट पर टिप्पणी कर फंसे IAS संतोष वर्मा: सवर्ण संगठनों ने किया CM हाउस घेराव का ऐलान

भोपाल. आईएएस और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी के बाद अब हाईकोर्ट पर सीधी टिप्पणी कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए वर्मा ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट ही एसटी वर्ग के बच्चों को सिविल जज नहीं बनने दे रहा है। विस्तार से पढ़ें..

चलते- चलते..
सिर्फ़ व्यस्त रहना ही काफ़ी नहीं हैं, चीटियाँ भी व्यस्त हैं। सवाल यह हैं कि हम किस काम में व्यस्त हैं..!

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।

Loading...

Jan 30, 20264:37 AM