×

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।

By: Ajay Tiwari

Jan 30, 20264:37 AM

view17

view0

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

नमस्कार, 
स्टार सुबह में आज 30 जनवरी की सुबह की बड़ी खबरों में संसद के बजट सत्र का आगाज और बीटिंग द रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोहों का भव्य समापन मुख्य आकर्षण रहे। एक ओर जहाँ मध्य प्रदेश में 14 IPS अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक फेरबदल हुआ, वहीं दूसरी ओर फास्टैग KYC नियमों में ढील और UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक ने आम जनता और छात्रों को बड़ी राहत दी है।

UGC के नए भेदभाव विरोधी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशंस, 2026' पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने नियमों के प्रावधानों को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि इनका गलत इस्तेमाल होने की संभावना है। विस्तार से पढ़ें...

बजट सत्र: अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े : मोदी

नई दिल्ली।  संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। पीएम ने कहा- हमारी सरकार की पहचान रही है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। विस्तार से पढ़ें..

बीटिंग द रिट्रीट 2026: गूंजी 'सारे जहां से अच्छा' की धुन

नई दिल्ली।  विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह के साथ ही गणतंत्र दिवस 2026 के चार दिवसीय आयोजनों का हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य और देश की सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला। विस्तार से पढ़ें...

अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बारामती। महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 66 वर्षीय राकांपा (NCP) प्रमुख को उनके बेटों, पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान खेल मैदान में दोपहर करीब 12:10 बजे उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। विस्तार से पढ़ेंं...

फास्टैग केवाईवी की अनिवार्यता 1 फरवरी से समाप्त

नई दिल्ली। अगर गाड़ी रुकी है, फास्टैग लगा है, पैसे भी हैं, फिर भी मशीन बीप करती है और आगे से आवाज आती है- केवाईवी अपडेट कराइए। अब इसी झंझट पर एनएचआई ने कैंची चला दी है। नए फास्टैग वालों के लिए वह नियम हटा दिया गया है, जिसने लाखों निजी वाहन चालकों का बीपी बढ़ाया हुआ था। 1 फरवरी 2026 से टोल पर प्लाजाओं पर अब आसानी से गाड़ी दौड़ेगी। विस्तार से पढ़ें...

OBC आरक्षण पर  सुनवाई: सरकार की 'गैरमौजूदगी' पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में गुरुवार को राज्य सरकार की बड़ी लापरवाही सामने आई। सुप्रीम कोर्ट में जब अंतिम बहस के लिए मामलों को पुकारा गया, तब मध्य प्रदेश सरकार की पैरवी के लिए नियुक्त एक भी अधिवक्ता वहां मौजूद नहीं था। विस्तार से पढ़ें..

छिंदवाड़ा में गाजर का हलवा खाने से 11 लोग बीमार

छिंदवाड़ा।  अमरवाड़ा क्षेत्र में गाजर का हलवा खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। बुधवार रात हलवा खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर छह मरीजों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। विस्तार से पढ़ें...

14 IPS अफसरों के तबादले, संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल सहित विभिन्न जोन, विशेष इकाइयों और विभागों में पदस्थ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। विस्तार से पढ़ें..

चलते- चलते..

संघर्ष प्रगति का आमंत्रण हैं, जो इसे स्वीकारता है-उसका जीवन निखर जाता हैं।

सुप्रभात

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।

Loading...

Feb 13, 20264:24 AM

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM