दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी संपन्न। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी की मौजूदगी में सेना के बैंड्स ने बिखेरी धुनों की छटा। जानें बेस्ट झांकी और मार्चिंग टुकड़ी के परिणाम

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह के साथ ही गणतंत्र दिवस 2026 के चार दिवसीय आयोजनों का हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य और देश की सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के साथ हुई, जिन्हें सेना ने नेशनल सैल्यूट दिया. इसके बाद तिरंगा फहराया गया और तीनों सेनाओं के बैंड ने 'कदम-कदम बढ़ाए जा' की धुन के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा.

आकृतियों और धुनों से जीता दिल
वायुसेना के बैंड्स ने आसमान में MIG-21 की आकृति बनाई, तो नौसेना ने मत्स्य यंत्र का प्रदर्शन किया. भारतीय सेना के बैंड्स ने क्रिकेट वर्ल्ड कप की आकृति उकेरकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. गगनयान मिशन, अमर जवान और महाभारत के 'देव व्यूह' जैसी संरचनाओं ने भारत के गौरवशाली अतीत और भविष्य की झलक पेश की. कार्यक्रम का समापन पारंपरिक रूप से 'सारे जहां से अच्छा' की अमर धुन के साथ हुआ.
सांस्कृतिक विरासत को सम्मान
इस वर्ष की एक अनूठी विशेषता यह रही कि विजय चौक के सीटिंग एनक्लोजर को भारतीय वाद्य यंत्रों जैसे बांसुरी, डमरू, तबला, और शहनाई के नाम दिए गए थे. यह पहल भारत की समृद्ध संगीत परंपरा को वैश्विक मंच पर सम्मान देने के लिए की गई थी.
समारोह के दौरान परेड के विजेताओं की घोषणा भी की गई..
बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी: तीनों सेनाओं में इंडियन नेवी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया, जबकि CAPF कैटेगरी में दिल्ली पुलिस को प्रथम स्थान मिला.
राज्यों की झांकी: महाराष्ट्र की 'गणेशोत्सव' थीम वाली झांकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर को दूसरा और केरल को तीसरा स्थान मिला.
मंत्रालय: संस्कृति मंत्रालय की 'वंदे मातरम' थीम वाली झांकी को बेस्ट चुना गया.

इतिहास और परंपरा
बीटिंग द रिट्रीट की परंपरा 300 साल से भी अधिक पुरानी है, जो युद्ध विराम और सूर्यास्त के बाद सैनिकों की वापसी का प्रतीक है. भारत में इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी और आज यह विश्व स्तर पर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।