हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। इसी के साथ पिछले तीन दिनों से जारी रही तेजी पर थोड़ा ब्रेक लगा है। आज कारोबारियों और बड़े निवेशकों के चहरे पर भारी निराशा देखी गई।

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। इसी के साथ पिछले तीन दिनों से जारी रही तेजी पर थोड़ा ब्रेक लगा है। आज कारोबारियों और बड़े निवेशकों के चहरे पर भारी निराशा देखी गई। पिछले तीन दिनों से अपनी बढ़त बरकरार रखने के बाद आज निफ्टी 50 26,237.5 अंक पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स थोड़ा बढ़कर 85,791 अंक पर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, फ्लैट शुरुआत के बावजूद बेंचमार्क इंडेक्स एफएमसीजी, मेटल और दूसरे सेक्टर के स्टॉक्स के सपोर्ट से ऊपर चढ़ते रहे। निफ्टी के टॉप गेनर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हिंडाल्को, टाइटन, अडानी एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियों के शेयर शामिल रहे।
शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 खुलने पर 0.15 प्रतिशत फिसला, जबकि टॉपिक्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। साउथ कोरिया के कोस्पी में 0.61 फीसदी की गिरावट आई, जबकि आॅस्ट्रेलिया का एसएंडपी/ एएसएक्स 200 थोड़ा ऊपर ट्रेड कर रहा था। वहीं अगर वॉल स्ट्रीट की बात करें, तो डाउ जोन्स फ्यूचर्स ने 10 पॉइंट्स की बढ़त हासिल की, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स फ्लैटलाइन के ठीक ऊपर रहे।
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष् प्रशांत तापसे ने कहा-थैंक्सगिविंग डे के अवसर पर वॉल स्ट्रीट बंद रहा, जिससे भारतीय बाजारों को आज की दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों से पहले अपनी राह खुद तय करने का मौका मिला। अमेरिकी फेड और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में दोहरी कटौती की उम्मीद और संभावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के चलते बाजार में उत्साह बना हुआ है, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,255 करोड़ के शेयर बेचे हैं।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा-भले ही सेंसेक्स और निफ्टी ने कल नई ऊंचाइयों को छुआ, लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स अपने पीक से लगभग 9 फीसदी नीचे है। यह अंडरपरफॉर्मेंस मुख्य रूप से इस सेगमेंट की खराब अर्निंग्स ग्रोथ और ज्यादा वैल्यूएशन के कारण है। आम तौर पर, स्मॉलकैप्स के शॉर्ट-टर्म से मीडियम-टर्म में अंडरपरफॉर्म करते रहने की संभावना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया।
आज सोने और चांदी के भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा रेट और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, फार्मा शेयरों का बुरा हाल।
भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है। सरकार पांच वर्षों में WPI को हटाकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करेगी। जानिए इसके मुख्य घटक और व्यापार पर असर।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस जियो और 4,500 कंपनियों पर लगे प्रतिस्पर्धा-विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साक्ष्यों के अभाव में आयोग ने इसे एक बड़ा राहत भरा फैसला माना है।
एशियाई बाजारों में हाहाकार और कच्चे तेल के 85 डॉलर के पार जाने के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। एशियाई बाजार के शुरुआती कारोबार में चिपमेकर कंपनियों के शेयर लगातार बेचे जाने से दबाव में रहे।
भारतीय शेयर बाजार आज भी हरे निशान पर खुला और वह भी तब जब एशियाई बाजारों में आज चौतरफा भारी बिकवाली का माहौल है। कच्चे तेल की भी कीमतें और बढ़ी हैं। एशियन मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया है। वहीं भारतीय शेयर बाजार ने अपनी अद्भुत मजबूती का प्रदर्शन किया है।
आज अमेरिकी मुद्रास्फीति में अप्रत्याशित नरमी के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। बैंक और वित्तीय शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया। अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों ने सकारात्मक रुझान दिखाया।