भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला।

सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 125.96 अंक गिरकर 85,636.05 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 30.95 अंक गिरकर 26,297.60 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 90.24 पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ कमाने वालों में शामिल थे।
राजनीतिक घटनाक्रमों का पड़ा असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा-वर्ष 2026 की शुरुआत प्रमुख भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ हुई है जिनके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई से वैश्विक भू-राजनीति में और अधिक अस्थिरता पैदा होने की संभावना है।
एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक काफी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मामूली रूप से नीचे था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरा
व्यापार शुरू होने के कुछ ही समय बाद, अमेरिकी बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई। लेकिन बाद में यह 23 सेंट गिरकर 57.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 17 सेंट गिरकर 60.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर 2026 में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो (665.22 अरब रुपये) का जीवाश्म ईंधन आयात किया। कच्चे तेल की खरीद में 10% की बढ़ोतरी और रिफाइनरियों के आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को बिकवाली का जोर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। सेंसेक्स 537.56 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.45 के स्तर पर पहुंच गया।
अक्टूबर 2026 के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी। खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के महंगे होने से खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हुई, जो RBI के टॉलरेंस बैंड से अधिक है। जानिए इसका अर्थव्यवस्था और रेपो रेट पर असर।
भारतीय जीवन बीमा निगम, कोफोर्ज, अडानी ग्रीन एनर्जी और मीशो को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है। नवंबर-2026 के इंडेक्स रिव्यू के तहत हुए इस बदलाव के बाद वैश्विक इंडेक्स में भारत की हिस्सेदारी 12.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.1 प्रतिशत हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर को पार कर गया। इस तेजी में वित्तीय और मीडिया शेयरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 सूचकांक 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी की वृद्धि के साथ 25,255 पर पहुंच गया।