×

शेयर बाजार हुआ लाल... जापान, हांगकांग से कोरिया तक कोहराम

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, विदेशी शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है, जापान का निक्की हो, हांगकांग का हांग सेंग हो या फिर साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

By: Arvind Mishra

Dec 15, 202510:22 AM

view13

view0

शेयर बाजार हुआ लाल... जापान, हांगकांग से कोरिया तक कोहराम

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही।

  • खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी भी धड़ाम, शेयरों में बड़ी गिरावट
  • टॉप गेनर-एशियन पेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी
  • टॉप लूजर-महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एनटीपीसी व एयरटेल
  • एशियाई बाजारों में तेज गिरावट का भारत में दिखा असर

मुंंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, विदेशी शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है, जापान का निक्की हो, हांगकांग का हांग सेंग हो या फिर साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मची इस भगदड़ का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स फिसलकर रेड जोन में ओपन हुए। बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत

सोमवार को शेयर मार्केट कारोबार शुरू होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,267 की तुलना में तेजी से फिसलते हुए 84,891.75 पर खुला, तो वहीं निफ्टी का हाल भी सेंसेक्स के जैसा ही नजर आया। एनएसई का ये इंडेक्स तेज गिरावट लेकर 25,930.05 पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 390 अंक की गिरावट लेकर 84,860 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 145 अंक टूटकर 25,910 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया।

अमेरिकी मार्केट में भी गिरावट

न सिर्फ एशियाई बाजार, बल्कि अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। बीते कारोबारी दिन जहां डाउ फ्यूचर्स 115 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, तो वहीं  डॉव जोन्स 245 अंक की गिरावट लेकर 48,479.04 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा एसएंडपी इंडेक्स भी 1.06 फीसदी या 73.11 अंक फिसलकर 6,848.89 पर क्लोज हुआ था।

एशियाई बाजारों में खुलते ही बुरा हाल

बात एशियाई शेयर बाजार की करें, तो जापान से लेकर कोरिया तक में हड़कंप मचा हुआ है। जापान निक्की इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही 1.50 फीसदी या 745 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 50,092.10 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा हांगकांग का हांग सेंग 235 अंकों की गिरावट के साथ 25,741 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.61 फीसदी या 68 अंक फिसलकर 4,099 पर ट्रेड करता नजर आया। इससे पहले खुलने के साथ ही ये 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गया था। आॅस्ट्रेलिया में एसएंडपी/एक्सिस 200 इंडेक्स करीब 0.66 फीसदी गिर गया।

10 शेयरों में सबसे भारी गिरावट

शेयर बाजर में शुरुआती कारोबार के दौरान जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, उनमें टॉप-10 में लार्जकैप कैटेगरी से एमएंडएम शेयर (1.60 फीसदी), एयरटेल शेयर (1.10 फीसदी), ट्रेंट शेयर (1.05 प्रतिशत) फिसलकर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल एनआईएसीएल शेयर (2.40 प्रतिशत), एंड्योरेंस शेयर (2.35फीसदी), एजिसवोपक शेयर (2 प्रतिशत) की गिरावट में नजर आए. स्मॉलकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो एसएचके शेयर (7 प्रतिशत), कोटिक शेयर (5 फीसदी), वीएलएस फाइनेंस शेयर (4.80 प्रतिशत) और रामा स्टील शेयर (4.70 फीसदी) की गिरावट में था। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

14 फरवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड और चांदी की कीमतों में आई तेजी। जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Feb 14, 20264:37 PM

सराफा धड़ाम!  सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

सराफा धड़ाम! सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

13 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट। 22 कैरेट सोना ₹8,655 सस्ता हुआ, जबकि चांदी में ₹17,188 की कमी आई। देखें शुद्धता के अनुसार ताज़ा भाव।

Loading...

Feb 13, 20264:07 PM

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

13 फरवरी को शेयर बाजार में हाहाकार। सेंसेक्स 1048 अंक टूटकर 82,627 पर बंद हुआ। जानें क्यों अमेरिकी AI के डर से गिरे भारतीय IT शेयर

Loading...

Feb 13, 20263:59 PM

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।  शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

Loading...

Feb 12, 202610:57 AM

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 11, 202611:22 AM