×

‘दोस्त’ को सख्त संदेश... पीएम मोदी का संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग से किनारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे। यूएनजीए का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा जिसमें 23-29 सितंबर तक उच्च स्तरीय बैठकें होंगी। संशोधित सूची में यह जानकारी सामने आई है।

By: Arvind Mishra

Sep 06, 20259:52 AM

view24

view0

‘दोस्त’ को सख्त संदेश... पीएम मोदी का संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग से किनारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका नहीं जाएंगे।

  • विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

  • 23-29 सिंतबर तक यूएनजीए में होगी उच्च स्तरीय बैठक 

    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे। यूएनजीए का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा जिसमें 23-29 सितंबर तक उच्च स्तरीय बैठकें होंगी। संशोधित सूची में यह जानकारी सामने आई है। शुरूआती भाषण ब्राजील देगा जिसके बाद अमेरिका महासभा को संबोधित करेगा। दरअसल, इस फैसले से भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक और बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक से किनारा कर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को यूएनजीए पोडियम से वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल में वह पहली बार संयुक्त राष्ट्र सत्र को संबोधित करेंगे।

राहत पैकेज लाएगी सरकार

भारत की ओर से विदेश मंत्री जयशंकर 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे, लेकिन इससे पहले जुलाई में जारी की गई वक्ताओं की सूची में पीएम मोदी का नाम शामिल था। उस लिस्ट के मुताबिक पीएम मोदी 26 सितंबर को यूएनजीए को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, वक्ताओं की इस सूची में आगे भी संशोधन हो सकता है।

प्रगति पर होगा विचार-मंथन

चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इजरायल के राष्ट्राध्यक्ष 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। यह सत्र 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर एक बैठक के साथ शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताया गया है कि यह बैठक बीजिंग में 1995 के ऐतिहासिक सम्मेलन के बाद से हुई प्रगति पर भी विचार करेगी।

ट्रैरिफ-युद्ध से तनाव बरकरार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 24 सितंबर को जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे, जो वैश्विक नेताओं के लिए अपनी नई राष्ट्रीय जलवायु कार्य योजनाओं को पेश करने का मंच होगा। यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया के कई मुल्क ट्रंप के टैरिफ वॉर, रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट में तनाव जैसे हालात से जूझ रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था।

Loading...

Mar 17, 202611:47 AM

पाकिस्तान इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर

पाकिस्तान इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरिश ने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया कि दुनिया को अब धार्मिक पहचान को राजनीतिक हथियार बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य और गैर-राज्य दोनों ही इस खेल में लगे हैं।

Loading...

Mar 17, 202611:03 AM

बिहार: मोतिहारी में मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर... एक जवान शहीद

बिहार: मोतिहारी में मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर... एक जवान शहीद

बिहार के मोतिहारी में देर रात 2.30 बजे स्पेशल टास्क फोर्स और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एसटीएफ ने दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। मारे गए दोनों बदमाशों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज थे। कुंदन ठाकुर पर चकिया थाने में तीन और साहेबगंज थाने में लूट सहित 5 केस दर्ज थे।

Loading...

Mar 17, 202610:17 AM

17 राज्यों में बारिश: मध्यप्रदेश-राजस्थान में आज से फिर बढ़ेगा तापमान

17 राज्यों में बारिश: मध्यप्रदेश-राजस्थान में आज से फिर बढ़ेगा तापमान

देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

Loading...

Mar 17, 202610:05 AM

राज्यसभा चुनाव में विपक्ष का झटका: 22 सीटों पर एनडीए का कब्जा 

राज्यसभा चुनाव में विपक्ष का झटका: 22 सीटों पर एनडीए का कब्जा 

देश के दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार को देर रात घोषित कर दिए गए। एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं।

Loading...

Mar 17, 20269:56 AM