×

तेजस्वी का ऐलान... बिहार में सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, 50 लाख का बीमा  

बिहार में छठ महापर्व के बीच विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है।  आरजेडी- कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां जहां सरकार को रोजगार, पलायन और अपराध के मामले में सरकार को घेर रही हैं। वहीं भाजपा-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल दल जनता के बीच लालू यादव के जंगलराज का जिक्र कर रहे हैं।

By: Arvind Mishra

Oct 26, 20251 hour ago

view1

view0

तेजस्वी का ऐलान... बिहार में सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, 50 लाख का बीमा  

छठ महापर्व के दूसरे दिन तेजस्वी यादव ने छोटे कामगारों के लिए बड़ी घोषणा की है।

  • बिहार की जनता ने उन्हें (भाजपा को) 20 साल दिए
  • हम सिर्फ़ 20 महीने मांग रहे, मुझे जनता पर पूरा भरोसा
  • महागठबंधन मिलकर नया बिहार बनाने का काम करेगा

पटना। स्टार समाचार वेब

बिहार में छठ महापर्व के बीच विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है।  आरजेडी- कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां जहां सरकार को रोजगार, पलायन और अपराध के मामले में सरकार को घेर रही हैं। वहीं भाजपा-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल दल जनता के बीच लालू यादव के जंगलराज का जिक्र कर रहे हैं। सभी पार्टियों के नेता वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। इधर, छठ महापर्व के दूसरे दिन तेजस्वी यादव ने छोटे कामगारों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनी तो हमलोग इन्हें स्वरोजगार देने के लिए मदद करेंगे। दरअसल, बिहार में चुनाव को देखते हुए तेजस्वी यादव लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। माई-बहिन मान योजना, हर घर नौकरी, जीविका और संविदाकर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के बाद अब तेजस्वी यादव ने छोटे कामगारों के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने रविवार सुबह पोलो रोड स्थित आवास पर प्रेस वार्ता की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमलोग सबलोग आज कुछ घोषणाएं करने आए हैं। तेजस्वी ने किसी का नुकसान नहीं किया। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत भी नहीं है। जनता ने एनडीए को 20 साल दिया। हम लोग महज 20 महीने का वक्त मांगते हैं। मुझे बिहार की जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव भी होगा और महगठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार भी बनेगी।

मानदेय भत्ता दोगुना होगा

तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दोगुना होगा। पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन देने की शुरुआत की जाएगी। अन्य राज्यों में यह प्रावधान है। इसलिए अब बिहार में भी किया जाएगा। पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का 50 लाख का बीमा करवाया जाएगा।

पांच लाख रुपए एकमुश्त देंगे

तेजस्वी यादव ने कहा- जन वितरण प्रणाली के वितरकों के मानदेय को दिया जाएगा और  प्रति क्विंटल मिलने वाली मार्जिन मनी को बढ़ाया जाएगा। अनुकंपा में लागू 58 साल की बाध्यता को लागू करेंगे। साथ ही नाई, बढ़ई, कुम्हार और लोहार समेत मेहनती वर्गों के उत्थान के लिए उन्हें पांच लाख रुपए एकमुश्त की आर्थिक सहायता दी जाएगा। ताकि इससे वह अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

बिहार की जनता बदलाव के लिए बेसब्र

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए बेसब्र है। कहीं भी हम लोग जा रहे हैं तो हर जाति, धर्म के लिए भारी संख्या में आ रहे हैं। वह कहते हैं कि वह मौजूदा सरकार से परेशान हैं। लोग बिहार सरकार को बदलना चाहते हैं। 20 साल पुरानी विजनलेस पुरानी खटारा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम है। अब तो गृह अमित शाह ने मना ही नहीं कर दिया कि बिहार में कहीं भी कारखाना नहीं लग सकता है, क्यों कि यहां भूमि की कमी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात में कई कारखाना लगवाए। सब कुछ गुजरात में ही दे दिया। बिहार को केवल अंगूठा दिखाने का काम किया है। बिहारवासी अब इस भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए बेसब्र है। बिहार की जनता बदलाव करेगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पीएम मोदी का मलेशिया दौरा टला, आसियान समिट में अब एस जयशंकर लेंगे हिस्सा; ट्रंप से मुलाकात भी टली

1

0

पीएम मोदी का मलेशिया दौरा टला, आसियान समिट में अब एस जयशंकर लेंगे हिस्सा; ट्रंप से मुलाकात भी टली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 47वें आसियान समिट के लिए मलेशिया यात्रा रद्द की। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कारण पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की संभावना भी खत्म हो गई है। जानें पूरी जानकारी।

Loading...

Oct 26, 2025just now

आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस बनी आग का गोला, 70 यात्री बाल-बाल बचे

1

0

आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस बनी आग का गोला, 70 यात्री बाल-बाल बचे

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही AC बस का टायर फटने से लगी भीषण आग। बस में सवार 70 यात्री सुरक्षित। काकोरी टोल प्लाजा के पास हादसा। साथ ही, लखनऊ में किसान पथ पर चलती कार में भी आग लगने से हड़कंप। छठ पर्व पर घर जा रहे यात्री बचे, जांच जारी।

Loading...

Oct 26, 2025just now

मन की बात... वंदेमातरम इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं... 

1

0

मन की बात... वंदेमातरम इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं... 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान देशवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ का जिक्र करते हुए कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है।

Loading...

Oct 26, 202511 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह... लखविंदर को अमेरिका से लाया गया भारत

1

0

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह... लखविंदर को अमेरिका से लाया गया भारत

सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के सहयोग से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भगोड़े अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। हरियाणा में वसूली, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार लखविंदर को इंटरपोल रेड नोटिस के बाद अमेरिकी एजेंसियों की मदद से पकड़ा गया।

Loading...

Oct 26, 202534 minutes ago

तेजस्वी का ऐलान... बिहार में सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, 50 लाख का बीमा  

1

0

तेजस्वी का ऐलान... बिहार में सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, 50 लाख का बीमा  

बिहार में छठ महापर्व के बीच विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है।  आरजेडी- कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां जहां सरकार को रोजगार, पलायन और अपराध के मामले में सरकार को घेर रही हैं। वहीं भाजपा-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल दल जनता के बीच लालू यादव के जंगलराज का जिक्र कर रहे हैं।

Loading...

Oct 26, 20251 hour ago