प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 47वें आसियान समिट के लिए मलेशिया यात्रा रद्द की। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कारण पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की संभावना भी खत्म हो गई है। जानें पूरी जानकारी।

हाइलाइट्स
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा स्थगित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) में भाग लेने के लिए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अब प्रधानमंत्री की जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बदलाव के कारण, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली संभावित मुलाकात भी टल गई है।
पहली बार व्यक्तिगत रूप से अनुपस्थित रहेंगे पीएम मोदी
मलेशिया ने इस समिट के लिए आसियान के कई साझेदार देशों को आमंत्रित किया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 26 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंच रहे हैं। यह पहला अवसर होगा जब प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से इस शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। वह अब तक 12 आसियान समिट में भाग ले चुके हैं, हालांकि 2020 और 2021 में कोविड महामारी के कारण समिट का आयोजन वर्चुअली किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं घोषणा की है कि वह कुआलालंपुर में होने वाले 47वें आसियान सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। उनकी इस घोषणा के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात की संभावना समाप्त हो गई है।
पीएम मोदी ने खुद दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ उनकी रचनात्मक बातचीत हुई, जिसके दौरान उन्होंने आगामी समिट की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि वह व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो रहे हैं। वहीं, बुधवार को प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक बयान जारी कर मलेशिया और भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों पर जोर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।