अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर हाल ही में भारी टैरिफ और प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। उन्होंने भारत पर भी रूस की आर्थिक मदद कर यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस बीच अलास्का में ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अलास्का में मुलाकात की ।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर हाल ही में भारी टैरिफ और प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। उन्होंने भारत पर भी रूस की आर्थिक मदद कर यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस बीच अलास्का में ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई। बैठक के बाद ट्रंप ने अपने बयान में नरमी दिखाते हुए कहा कि अभी उन्हें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले दो से तीन हफ्तों में इस पर विचार करना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में मुलाकात की। इस मुलाकाल में युद्ध रोकने पर अभी सहमति नहीं बन पाई, लेकिन दोनों नेताओं के बीच बातचीत सार्थक रही। ट्रंप ने कहा कि उन्हें अभी रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करने की जरूरी नहीं है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि वह दो या तीन सप्ताह में इस मुद्दे पर फिर विचार कर सकते हैं।
नए टैरिफ के बारे में ट्रंप ने कहा कि आज जो हुआ, उसके कारण मुझे लगता है कि इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अब, मुझे शायद दो या तीन हफ्ते या उसके बाद इसके बारे में सोचना पड़ेगा, लेकिन अभी हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें रूसी तेल खरीदने को लेकर चीन के संदर्भ में कहीं।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत पर भारी आयात शुल्क लगाने के उनके फैसले ने रूस को बैठक की इच्छा रखने के लिए प्रेरित किया है। ट्रंप ने कहा- जब मैंने भारत से कहा कि हम आपसे शुल्क लेंगे, क्योंकि आप रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं और तेल खरीद रहे हैं, तो इससे रूस पर दबाव पड़ा और तब रूस ने फोन करके मिलने की इच्छा जताई।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि रूस, भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा कस्टमर खोकर फिर से बातचीत की टेबल पर आने को मजबूर हुआ। उन्होंने कहा कि भारत दूसरा सबसे बड़ा कस्टमर है और चीन के काफी करीब पहुंच रहा था। चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।
भारत ने अपनी तेल खरीदने वाली नीति में बदलाव से साफ इंकार किया। गुरुवार को इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अध्यक्ष अर साहनी ने कहा कि रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं है और आर्थिक आधार पर खरीदारी आगे भी जारी रहेगी। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप टैरिफ को अनुचित बताया है और राष्ट्र हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया है।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था और 25 फीसदी और इसे बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त लागू होने वाला है। जिससे भारत पर कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और ड्रोन कॉम्प्लेक्स पर किया बड़ा हमला। कीव में 28 जगहों पर धमाके, जेलेंस्की की यात्रा रद्द। जानें इस युद्ध अपडेट की विस्तृत जानकारी।
रान और अमेरिका के बीच 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्ति को लेकर दोहा में क्या हुआ? लेबनान युद्ध, ट्रम्प का बयान और ईरान की स्थिति
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद कर दी है। पाकिस्तान ने इसे युद्ध की धमकी दी है, जबकि भारत ने आतंकवाद खत्म होने तक संधि बहाल न करने का कड़ा रुख अपना लिया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर तीसरे हमले की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को संयम बरतने की सलाह दी है। जानिए मध्य-पूर्व में तनाव का पूरा अपडेट।
रूस ने भारत को Su-57E स्टेल्थ फाइटर जेट की आपूर्ति और भारत में संयुक्त उत्पादन का बड़ा प्रस्ताव दिया है। जानिए यह रक्षा सौदा कैसे भारत की सैन्य ताकत को मजबूती देगा।
दोहा में अमेरिका-ईरान के बीच संभावित वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट का बदलता प्रबंधन, ओमान की भूमिका और ईरान-इजराइल तनाव से जुड़ी ताजा खबरें यहाँ विस्तार से जानें।
यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इटली के 22 शहरों में रेड अलर्ट जारी, जंगलों में आग और स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव। जानिए यूरोप की भीषण गर्मी की स्थिति का हाल।
अमेरिका और ईरान ने सैन्य हमलों को रोकने और दोहा में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद पर बातचीत करने का फैसला किया है।
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत मेडिकल टीम और राहत सामग्री भेजी है। जानिए कैसे भारत मुश्किल वक्त में वेनेजुएला का बना सहारा।
रूस की R-37M हाइपरसोनिक मिसाइल ने यूक्रेन के MiG-29 को 190 किमी दूर से मार गिराया। जानिए कैसे यह मिसाइल भारत की वायुसेना के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी।