यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की टॉर्चर पर विशेष दूत एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार से पूर्व पीएम इमरान खान की एकांत कैद और अमानवीय हिरासत की स्थिति तुरंत खत्म करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह हालात टॉर्चर या अमानवीय व्यवहार के बराबर हो सकते हैं।

यूएन विशेषज्ञ ने इमरान खान का मामला पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया है।
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की टॉर्चर पर विशेष दूत एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार से पूर्व पीएम इमरान खान की एकांत कैद और अमानवीय हिरासत की स्थिति तुरंत खत्म करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह हालात टॉर्चर या अमानवीय व्यवहार के बराबर हो सकते हैं। गौरतलब है कि 26 सितंबर 2023 से इमरान खान रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें लंबे समय तक एकांत कैद में रखा जा रहा है। रोजाना 23 घंटे छोटी कोठरी में बंद रहते हैं। बाहर की दुनिया से संपर्क बहुत सीमित है। कोठरी में लगातार कैमरा निगरानी है। प्राकृतिक रोशनी और हवा की कमी है। गर्मी और सर्दी में तापमान बेहद खराब हो जाता है। हवा न आने से बदबू और कीड़े-मकोड़े हैं। इससे इमरान को उल्टी, मितली और वजन कम होने की शिकायत हुई है। बाहर घूमने की इजाजत नहीं है। दूसरे कैदियों से मिलने या सामूहिक नमाज में शामिल होने की अनुमति नहीं है। वकीलों और परिवार की मुलाकातें बार-बार रोकी या जल्दी खत्म की जाती है।
अंतरराष्ट्रीय मानकों का करो पालन
लंबी या अनिश्चित एकांत कैद अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में प्रतिबंधित है। अगर एकांत कैद 15 दिन से ज्यादा चलती है, तो इसे मनोवैज्ञानिक टॉर्चर माना जाता है। एक्सपर्ट ने कहा-इमरान खान की एकांत कैद तुरंत खत्म की जाए। यह गैरकानूनी है और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। कैद में रहने वाले हर व्यक्ति को मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए। पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय मानकों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया है।
पाक सरकार ने साधी चुप्पी
यूएन विशेषज्ञ ने इमरान खान का मामला पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया है। वह स्थिति पर नजर रखेंगी और आगे फॉलो-अप करेंगी। एलिस जिल एडवर्ड्स यूएन ह्यूमन राइट्स काउंसिल में नियुक्त स्वतंत्र विशेषज्ञ हैं। यह बयान इमरान खान की हिरासत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाता है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अभी कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।
अडियाला जेल में काट रहे सजा
पूर्व पीएम इमरान खान मुख्य रूप से कई भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए गए थे। सबसे बड़ी सजा जनवरी 2025 में अल-कादिर ट्रस्ट केस में मिली, जहां उन पर आरोप था कि प्रधानमंत्री रहते हुए एक रियल एस्टेट डेवलपर से जमीन रिश्वत के रूप में ली गई। इसके अलावा तोशाखाना केस में सरकारी तोहफे अवैध तरीके से बेचने, सिफर केस में राजकीय गोपनीय दस्तावेज लीक करने और इद्दत केस में अवैध शादी के आरोपों में भी सजाएं हुईं। इमरान और उनकी पार्टी पीटीआई इन सभी मामलों को राजनीतिक साजिश बताते हैं, जिसका मकसद उन्हें सत्ता से दूर रखना है। दिसंबर 2025 तक वह इन सजाओं के कारण जेल में हैं, हालांकि कुछ पुरानी सजाएं अपील में निलंबित हो चुकी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया। जानिए पिछले 6 महीनों में हुए ऐसे हादसों की पूरी जानकारी।
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के गढ़ जामनगर का दौरा कर ऊर्जा व व्यापारिक सहयोग बढ़ाएंगे।
कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो एक्स आई वी को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। वेटिकन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 71 वर्षीय पोप लियो को लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) होने की पुष्टि हुई है।
इजराइल ने सुरक्षा कारणों और इंडोनेशियाई नागरिक पायलट होने के चलते इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो प्लेन को लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी। जानिए किस घटना के बाद इजराइल ने 11 देशों के क्रू पर लगाया बैन।
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण आपातकाल घोषित कर पीटीआई सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।