×

ड्रग तस्करों की नाव पर यूएसए ने किया हमला, दो तस्करों की मौत

ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रग तस्करी में लिप्त नाव पर घातक हमला किया। रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा नाव खुफिया जानकारी पर निशाना बनी। उन्होंने बताया कि नाव में सवार दोनों तस्कर मारे गए और इस कार्रवाई में अमेरिकी जवान सुरक्षित है।

By: Sandeep malviya

Oct 24, 20255:41 PM

view6

view0

ड्रग तस्करों की नाव पर यूएसए ने किया हमला, दो तस्करों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत अमेरिकी प्रशासन ने कोलंबिया के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव पर घातक हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और कहा कि यह हमला नार्को टेररिज्म (ड्रग आतंकवाद) के खिलाफ अमेरिका के अभियान का हिस्सा है। यह अमेरिका का आठवां हमला था और पहली बार करिबीय के बाहर, यानी प्रशांत महासागर की ओर किया गया। इससे पहले के सात हमले करिबीय सागर में हुए थे। इसको लेकर हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर हमने एक नाव पर हमला किया जो एक आतंकी संगठन चला रहा था और नशे की तस्करी कर रहा था। दोनों तस्कर मारे गए और अमेरिकी बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अमेरिकी खुफिया विभाग ने दी थी जानकारी 

हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पहले से पता था कि यह नाव ड्रग्स से भरी हुई है और तस्करी के जाने-पहचाने रास्ते से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि हम इन विदेशी आतंकी संगठनों से वैसे ही निपटेंगे जैसे हमने अल-कायदा से निपटा, हम उन्हें ढूंढेंगे, उनके नेटवर्क का नक्शा बनाएंगे और उन्हें खत्म करेंगे। बता दें कि अब तक अमेरिकी हमलों में कम से कम 34 लोग मारे जा चुके हैं। ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को बताया है कि अमेरिका अब ड्रग कार्टेल्स के साथ सशस्त्र संघर्ष की स्थिति में है, क्योंकि ये संगठन अमेरिका में हर साल हजारों लोगों की जान ले रहे हैं।

कोलंबिया के राष्ट्रपति पर ट्रंप का हमला

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पेट्रो को गैरकानूनी ड्रग नेता कहा। साथ ही आरोप लगाया कि पेट्रो देश में ड्रग उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं। ट्रंप ने ऐलान किया कि अब अमेरिका कोलंबिया को कोई आर्थिक मदद या सब्सिडी नहीं देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ड्रग कारोबार अब कोलंबिया का सबसे बड़ा धंधा बन गया है और पेट्रो इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे। अमेरिका ने उन्हें लंबे समय से मदद दी है, जो अब खत्म की जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रूस की सेना का विमान क्रैश... हादसे में 29 लोगों की मौत

रूस की सेना का विमान क्रैश... हादसे में 29 लोगों की मौत

रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवत: किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Loading...

Apr 01, 20269:57 AM

अमेरिका की इस्फहान में बड़ी एयरस्ट्राइक, बंकर-बस्टर बमों से तबाह किया हथियार डिपो

अमेरिका की इस्फहान में बड़ी एयरस्ट्राइक, बंकर-बस्टर बमों से तबाह किया हथियार डिपो

मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में तनाव चरम पर पहुँच गया है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस्फहान में एक विशाल हथियार डिपो को निशाना बनाते हुए भीषण हवाई हमला किया है।

Loading...

Mar 31, 202612:41 PM

ईरान-इजरायल तनाव: ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी, कहा- 'दुश्मन को भुगतना होगा अंजाम'

ईरान-इजरायल तनाव: ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी, कहा- 'दुश्मन को भुगतना होगा अंजाम'

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि ईरानी सेना किसी भी हमले का करारा जवाब देगी। जानें होर्मुज स्ट्रेट और अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का क्या है नया रुख।

Loading...

Mar 31, 202612:28 PM

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी 'हथियार': बलूचिस्तान में LPG संकट के बीच नई साजिश

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी 'हथियार': बलूचिस्तान में LPG संकट के बीच नई साजिश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा के पास गैस पाइपलाइन को बम से उड़ाने की घटना ने देश में ऊर्जा संकट को गहरा दिया है। जानें कैसे उग्रवादी संगठनों ने गैस बुनियादी ढांचे को एक रणनीतिक हथियार बना लिया है।

Loading...

Mar 31, 202611:38 AM

अमेरिका-ईरान तनाव: 50 हजार अमेरिकी सैनिकों ने घेरा ईरान,  हाई अलर्ट पर पेंटागन

अमेरिका-ईरान तनाव: 50 हजार अमेरिकी सैनिकों ने घेरा ईरान, हाई अलर्ट पर पेंटागन

मिडिल-ईस्ट में युद्ध के बादल छाए। अमेरिका ने ईरान की सीमा के पास 50,000 सैनिक और घातक हथियार तैनात किए। जानें ट्रंप प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक की योजना और सैन्य तैनाती की पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 30, 20261:28 PM