उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका आपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं।
By: Arvind Mishra
Feb 25, 20261:41 PM
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका आपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं। 50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है। दरअसल, बसपा के इकलौते विधायक के उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने छापा मारा। लखनऊ में 50 से ज्यादा अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ इनकम टैक्स की टीमों ने गोमती नगर में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर दबिश दी।

कई हिस्सों में कंस्ट्रक्शन के ठेके
उमाशंकर सिंह के प्रतिष्ठानों पर अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है। उमांशकर सिंह की फर्म पीडब्ल्यू के बड़े काम करती है। विधायक उमांशकर सिंह छात्र शक्ति कंपनी के माध्यम से निर्माण और कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े हैं, जो कैग रिपोर्ट के अनुसार अवैध खनन के मामलों में चर्चा में रही है। इनकी फर्म को देश के कई हिस्सों में कंस्ट्रक्शन के ठेके मिले हुए हैं।
बलिया में भी छापेमारी
उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग के अफसर बुधवार सुबह कई गाड़ियों से पहुंचे। बलिया पुलिस भी साथ है। टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया। आने-जाने पर रोक लगा दी। अफसर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगालने में जुट गए। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़िए...