×

उत्तरप्रदेश...तीन गाड़ियों में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही मेरठ नंबर की ब्रेजा कार की रफ्तार ज्यादा थी।

By: Arvind Mishra

Dec 07, 202511:13 AM

view6

view0

उत्तरप्रदेश...तीन गाड़ियों में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई।

  • हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा
  • बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में भिड़ंत के बाद पलटीकार

हापुड़। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही मेरठ नंबर की ब्रेजा कार की रफ्तार ज्यादा थी। चालक उसको नियंत्रित नहीं कर सका। ऐसे में ब्रेजा कार डिवाइडर को कूदकर शिवा होटल के सामने दिल्ली की ओर जा रही लेन में नोएडा नंबर की स्कार्पियो से जाकर टकरा गई। इससे ब्रेजा कार में पांच लोग शाकिब पुत्र इस्तकार, गुलजार पुत्र मंसूर, मुजीब पुत्र फुरकान, मौज्जम पुत्र मुकम्मल निवासीगढ़ सोलन थाना प्रतापपुर जिला मेरठ तथा इकरार पुत्र इमरान निवासी लिसाड़ी गेट सवार थे।

घायलों को रेफर किया मेरठ  

सभी घायलों को  देव नंदिनी अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान मेरठ के रहने वाले दो लोगों शाकिब और मौज्जम की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत गंभीर देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। स्कार्पियो में सवार एक निजी वाहन से अपने स्वजन के साथ अस्पताल ले जाए गए हैं।

यह भी पढ़ें...

COMMENTS (0)

RELATED POST

पीएम बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम के किए टुकड़े- मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेके 

पीएम बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम के किए टुकड़े- मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेके 

संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे पर चर्चा हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस गर्व की बात है। जिसने हमें त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था।

Loading...

Dec 08, 202512:45 PM

तमिलनाडु... मंत्री केएन नेहरू ने किया 1,020 करोड़ का घपला

तमिलनाडु... मंत्री केएन नेहरू ने किया 1,020 करोड़ का घपला

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को एक नया दस्तावेज भेजा है। दावा किया गया है कि मंत्री ने 1,020 करोड़ रुपए का घपला किया है।

Loading...

Dec 08, 202512:20 PM

लुधियाना में डिवाइडर से टकराई कार... पांच लोगों की मौत

लुधियाना में डिवाइडर से टकराई कार... पांच लोगों की मौत

पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Loading...

Dec 08, 202510:26 AM

देशभर में शीतलहर...इंदौर में टूटा रिकॉर्ड...भोपाल में सर्दी का सितम

देशभर में शीतलहर...इंदौर में टूटा रिकॉर्ड...भोपाल में सर्दी का सितम

देशभर में शीतलहर का कहर बरकरार है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Loading...

Dec 08, 202510:10 AM

फिर इंडिगो पर लगा ब्रेक... दिल्ली में 134, कर्नाटक में 127 उड़ानें कैंसिल

फिर इंडिगो पर लगा ब्रेक... दिल्ली में 134, कर्नाटक में 127 उड़ानें कैंसिल

देश के कई हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें सामान्य नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण देरी और कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि एयरलाइन की उड़ानों में अभी भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

Loading...

Dec 08, 20259:47 AM