राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू में अचानक हिंसा भड़क उठी। यहां एक धार्मिक स्थल के पास पड़े पत्थरों को उठाने को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू में अचानक हिंसा भड़क उठी।

जयपुर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू में अचानक हिंसा भड़क उठी। यहां एक धार्मिक स्थल के पास पड़े पत्थरों को उठाने को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में कई पुलिस वाले घायल हो गए। चौमू में इस समय भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, जयपुर के पास चौमूं कस्बे में गुरुवार देर रात उस वक्त सांप्रदायिक तनाव फैल गया, जब बस स्टैंड स्थित एक मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
प्रशासन ने दी चेतावनी
प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और आदेशों का पालन करने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
विरोध बवाल में बदला
मस्जिद के बाहर लंबे समय से पड़े पत्थरों को आपसी सहमति से हटाने का काम शुरू हुआ था। शुरुआत में सब कुछ शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अचानक कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध देखते ही देखते बवाल में बदल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
रात दो बजे पुलिस पर हमला
रात करीब 2 बजे उपद्रवियों ने पुलिस को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की। हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागे गए। कुछ समय के लिए बस स्टैंड क्षेत्र रणभूमि जैसा नजर आया।
बुलाई गई कई थानों की फोर्स
डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि रात करीब दो बजे पुलिस पर हमला किया गया, जिसमें कुछ जवान घायल हुए। हालांकि अतिरिक्त बल बुलाकर हालात को जल्द काबू में कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स, दंगा नियंत्रण वाहन और भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है।
चौमूं में इंटरनेट संवाएं बंद
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए चौमूं कस्बे में मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। संभागीय आयुक्त पूनम द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2-जी, 3-जी, 4-जी, 5-जी डेटा, व्हाट्सऐप, फेसबुक, एक्स समेत सभी इंटरनेट आधारित सेवाएं 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगी। केवल वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवाएं चालू।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।