स्टार समाचार
Register
  • होम
  • विदेश
  • विशेष 2
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • स्टार सुबह
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • More
    • मनोरंजन
    • आलेख
    • अध्यात्म
    • विशेष
    • एज्युकेशन
  • ई पेपर
  • वेब स्टोरी
‌
‌
‌

‌

‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌

HOME | देश | बिहार मतदाता सूची में बड़ा खुलासा: नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के संदिग्ध वोटर

देश

बिहार मतदाता सूची में बड़ा खुलासा: नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के संदिग्ध वोटर

संदिग्ध नामों की अब गहन जांच की जा रही है और 1 अगस्त 2025 के बाद जो नाम सत्यापित नहीं होंगे, उन्हें 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि अंतिम लिस्ट के प्रकाशन के बाद आयोग इन अवैध प्रवासियों की संख्या को सार्वजनिक कर सकता है।

By: Arvind Mishra

view12

view0

बिहार मतदाता सूची में बड़ा खुलासा: नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के संदिग्ध वोटर

  • चुनाव आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

  • 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित होगी अंतिम सूची


    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान चुनाव आयोग ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। किए गए घर-घर सर्वेक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों को बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग मिले हैं। संदिग्ध नामों की अब गहन जांच की जा रही है और 1 अगस्त 2025 के बाद जो नाम सत्यापित नहीं होंगे, उन्हें 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि अंतिम लिस्ट के प्रकाशन के बाद आयोग इन अवैध प्रवासियों की संख्या को सार्वजनिक कर सकता है। कहा जा रहा है कि एक अगस्त के बाद, उचित जांच के बाद उनके नाम 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। उम्मीद है कि 30 सितंबर के बाद आयोग इस संख्या के आंकड़े भी उजागर करे। बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा के तहत मतदाता गणना फॉर्म जमा करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

80 फीसदी ने दी जानकारी

अब तक 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने बारे में आवश्यक जानकारी यानी नाम, पता, जन्मतिथि, आधार नंबर, वोटर पहचान पत्र नंबर सहित दर्ज कर फॉर्म जमा कर दिए हैं। हालांकि आयोग ने इस काम के लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की हुई है, लेकिन उम्मीद है कि तय समय सीमा से पहले ही ये काम पूरा हो जाएगा।

यहां कर सकते हैं दावा

जिन लोगों के नाम एक अगस्त को जारी होने वाली मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची यानी मसौदा सूची में नहीं होंगे तो वो क्रमश: मतदान रजिस्ट्रेशन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और फिर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दायर कर अपने प्रमाणपत्रों के साथ दावा कर सकते हैं। वोटर्स की फाइनल लिस्ट 30 सितंबर को प्रकाशित होगी। 

 तेजस्वी बोले- आयोग का दावा गलत

इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा, चुनाव आयोग बता रहा है कि 80 प्रतिशत से ज्यादा फॉर्म भरा जा चुका है।  हम लोगों का फॉर्म अभी तक नहीं भराया है। आयोग को बताना चाहिए कि उनका जो दावा है 80 फीसदी से ज्यादा फॉर्म भरा जा चुका है, वह सच है या फिर क्या है। चुनाव आयोग नहीं बता रहा है कि जो फॉर्म भर गया है, उसमें कितना सत्यापित और असली है। 

ये दस्तावेज मांग रहे बीएलओ

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड या विवि द्वारा निर्गत शैक्षिक प्रमाण पत्र
  •  जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, वन अधिकार प्रमाण पत्र
  •  राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार या स्थानीय प्राधिकार द्वारा तैयार पारिवारिक रजिस्टर
  • नियमित कर्मचारी या पेंशनभोगी कर्मियों का पहचान पत्र
  • सरकार की कोई भी भूमि या मकान आवंटन का प्रमाण पत्र
  • सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र
Tags:
बिहार
मतदाता
सूची
पुनरीक्षण
आयोग
सर्वेक्षण
Arvind Mishra

Arvind Mishra

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार में CM डॉ. मोहन यादव की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां:  कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

1

0

बिहार में CM डॉ. मोहन यादव की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां: कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अक्टूबर को बिहार की तीन विधानसभा सीटों पर NDA प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि और महिला सशक्तीकरण पर बात की, जबकि राम मंदिर और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर कांग्रेस को घेरा।

Loading...

By: Ajay Tiwari

Oct 29, 20258:05 PM

Read Full Article
ट्रंप ने कहा... मोदी फादर की तरह... शानदार व्यक्ति... मजबूत आदमी

1

0

ट्रंप ने कहा... मोदी फादर की तरह... शानदार व्यक्ति... मजबूत आदमी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन की सीईओ वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारत से व्यापार समझौते और पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र किया।

Loading...

By: Arvind Mishra

Oct 29, 202512:32 PM

Read Full Article
एतिहासिक पल... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

1

0

एतिहासिक पल... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया है। वह फाइटर प्लेट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और जाते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Loading...

By: Arvind Mishra

Oct 29, 202511:47 AM

Read Full Article
कनाडा...भारतीय कारोबारी की हत्या... सिंगर के घर फायरिंग 

1

0

कनाडा...भारतीय कारोबारी की हत्या... सिंगर के घर फायरिंग 

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।

Loading...

By: Arvind Mishra

Oct 29, 202510:41 AM

Read Full Article
आंध्र प्रदेश तट टकराया मोंथा... अब पहुंचा उडीशा... ट्रेनें कैंसिल

1

0

आंध्र प्रदेश तट टकराया मोंथा... अब पहुंचा उडीशा... ट्रेनें कैंसिल

चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से गुजरकर बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक इसका असर रहेगा।

Loading...

By: Arvind Mishra

Oct 29, 202510:15 AM

Read Full Article
Jul 13, 2025
2:32 PM
×
Register
  • होम
  • विदेश
  • विशेष 2
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • स्टार सुबह
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • Morearrow
    • मनोरंजन
    • आलेख
    • अध्यात्म
    • विशेष
    • एज्युकेशन
  • ई पेपर
  • वेब स्टोरी