कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग?

थाईलैंड की ओर से सीमा पर कंबोडिया की नई बारूदी सुरंगों की वजह से सैनिकों के घायल होने का दावा किया. हालांकि कंबोडिया ने इसे खारिज कर पुरानी लैंडमाइन बताया.

By: Sandeep malviya

Nov 11, 20255:53 PM

view1

view0

कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग?

बैंकॉक। थाईलैंड की सेना ने मंगलवार को कंबोडिया पर विवादित सीमा क्षेत्र में नई बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया। थाईलैंड ने दावा किया कि इन बारूदी सुरंगों के चलते उसके कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमा पर लैंडमाइन्स बिछाए जाने को थाईलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित शांति समझौते का उल्लंघन बताया।

थाईलैंड की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विनथाई सुवारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि फोरेंसिक अधिकारियों ने कंथारलक जिले में बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र की जांच-पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों को धमाके से बना एक गड्ढा और तीन अन्य बारूदी सुरंगों का पता चला।

सीमा पर गश्त के दौरान 4 थाई सैनिक घायल

थाई सेना की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया था कि सीमा पर गश्त करने के दौरान लैंडमाइन पर पैर पड़ने की वजह से चार सैनिक घायल हो गए। इनमें से एक सैनिक ने अपना पैर भी गंवा दिया। बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक मेजर जनरल विनथाई ने कहा, ''इस तरह की घटना संघर्ष को कम करने में कंबोडिया के दोहरे रवैये को दशार्ता है। ये शत्रुता को भी दशार्ता है, जो संयुक्त रूप से माने गए समझौते का भी उल्लंघन है।'' 

कंबोडिया ने आरोपों को किया खारिज

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार की देर रात थाईलैंड के आरोपों को खारिज कर दिया। कंबोडिया की ओर से कहा गया कि कंबोडिया के गृह युद्ध के दौरान की एक पुरानी बारूदी सुरंग में धमाके की वजह से सोमवार को थाई सैनिक घायल हुए। कंबोडिया की ओर से कहा गया कि उसकी ओर से सीमा पर कोई भी नई लैंडमाइंस नहीं बिछाई गई हैं, जो आम नागरिकों के लिए खतरा बनें। 

थाईलैंड पर कंबोडिया ने जड़ा ये आरोप

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने शांति समझौते की शर्तों और जेनेवा कन्वेंशन का सख्ती से पालन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्रालय ने थाईलैंड की ओर से कंबोडिया के साथ तमाम गतिविधियां सस्पेंड करने पर भी चिंता जताई। इसमें विवादित सीमा क्षेत्र से बड़े हथियारों को हटाने और कंबोडियाई युद्धबंदियों को छोड़े जाने पर सहमति बनी थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग?

1

0

कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग?

थाईलैंड की ओर से सीमा पर कंबोडिया की नई बारूदी सुरंगों की वजह से सैनिकों के घायल होने का दावा किया. हालांकि कंबोडिया ने इसे खारिज कर पुरानी लैंडमाइन बताया.

Loading...

Nov 11, 20255:53 PM

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, धमाके में 12 की जान गई

1

0

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, धमाके में 12 की जान गई

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह घटना सबक (वेक अप कॉल) है। उन्होंने इस धमाके की जिम्मेदारी इशारों-इशारों में अफगानिस्तान पर डाल दी।

Loading...

Nov 11, 20255:51 PM

11 साल बाद हमास ने इस्राइल को लौटाया सैनिक का शव

1

0

11 साल बाद हमास ने इस्राइल को लौटाया सैनिक का शव

2014 में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के एलान के दो घंटे बाद 23 साल के गोल्डिन की मौत हो गई थी। कई वर्षों तक गोल्डिन और एक अन्य सैनिक ओरॉन शॉल के पोस्टर इस्राइल की गलियों में दिखते थे।

Loading...

Nov 11, 20255:50 PM

सीमा बंदी से पाकिस्तान को रोज करोड़ों का नुकसान

1

0

सीमा बंदी से पाकिस्तान को रोज करोड़ों का नुकसान

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा व्यापार बंद होने से पाकिस्तान को रोजाना लगभग 200 मिलियन रुपये का नुकसान हो रहा है। चमन चैंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष हाजी अब्दुल नफाय अचकजई ने बताया कि सैकड़ों व्यापारी अफगानिस्तान में फंसे हैं।

Loading...

Nov 11, 20255:49 PM

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास धमाका, पांच की मौत, 25 घायल

1

0

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास धमाका, पांच की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में सिलेंडर फटने से हुआ।

Loading...

Nov 11, 20252:36 PM