×

सभी राज्यों के सहयोग से 'वन नेशन, वन टैक्स' का सपना हुआ साकार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया, तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया।

By: Prafull tiwari

Sep 21, 20259:47 PM

view18

view0

सभी राज्यों के सहयोग से 'वन नेशन, वन टैक्स' का सपना हुआ साकार : पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में जीएसटी 2.0 सुधारों को देशहित में बताया। उन्होंने 'वन नेशन, वन टैक्स' को मजबूत बनाने और स्वदेशी मंत्र पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और सबको साथ लेकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म्स संभव हो पाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया, तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया। हमने हर स्टेक होल्डर से चर्चा की, हमने हर राज्य की हर शंका का निवारण किया और हमने हर सवाल का समाधान खोजा। सभी राज्यों और सबको साथ लेकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म्स संभव हो पाया। यह केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा था कि आज देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ। 'वन नेशन, वन टैक्स' का सपना साकार हुआ।"

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्वदेशी के मंत्र पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "जो देश के लोगों की जरूरत का है, जो हम देश में ही बना सकते हैं, वह हमें देश में ही बनाना चाहिए। देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली, वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही शक्ति मिलेगी। हम वह सामान खरीदें जो 'मेड इन इंडिया' हो, जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो, हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है।"

प्रधानमंत्री ने जीएसटी व्यवस्था पर बात करते हुए कहा, "सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है जो बदलते समय और राष्ट्र की जरूरतों के साथ विकसित होती है। देश की प्रगति के साथ नेक्स्ट जेनरेशन सुधार आवश्यक हैं। वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जीएसटी व्यवस्था के तहत नए सुधार लाए जा रहे हैं। संशोधित संरचना में केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर स्लैब लागू होंगे, जिससे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं अधिक किफायती हो जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व हमारे एमएसएमई पर भी है। नागरिक देवो भव: नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स में इसकी साफ झलक दिखाई देती है।"

COMMENTS (0)

RELATED POST

गोल्ड रेट अपडेट: सोने की कीमत में ₹3300 का उछाल, ₹1.45 लाख के पार पहुंचा भाव

गोल्ड रेट अपडेट: सोने की कीमत में ₹3300 का उछाल, ₹1.45 लाख के पार पहुंचा भाव

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।

Loading...

Mar 27, 20266:33 PM

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट की गई दर्ज

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट की गई दर्ज

आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।

Loading...

Mar 27, 20263:04 PM

नया इनकम टैक्स एक्ट 2025: मील वाउचर, HRA नियम और फॉर्म 130 में हुए बड़े बदलाव

नया इनकम टैक्स एक्ट 2025: मील वाउचर, HRA नियम और फॉर्म 130 में हुए बड़े बदलाव

भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 26, 20266:31 PM

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली का दौर... सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल 

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली का दौर... सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल 

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।

Loading...

Mar 25, 202610:46 AM

खरीदी का अच्छा मौका! चांदी 13600 तक टूटी, सोना 7135 सस्ता

खरीदी का अच्छा मौका! चांदी 13600 तक टूटी, सोना 7135 सस्ता

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपए गिरकर 2.13 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपए गिरकर 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Loading...

Mar 23, 202611:00 AM