×

महिला बंदियों ने सीखा संवाद, संवेदना और सपनों को संवारने का हुनर

कभी टूटी हुई उम्मीदों के सहारे जी रही केन्द्रीय जेल भोपाल की महिलाएं अब सपनों को नया आकार दे रही हैं। केंद्रीय जेल के महिला वार्ड में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जब इन महिला बंदियों ने रंगों और शब्दों के जरिये अपनी जिंदगी को कागज पर उकेरा, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें गर्व से नम हो गई।

By: Arvind Mishra

Jul 18, 20252:54 PM

view8

view0

महिला बंदियों ने सीखा संवाद, संवेदना और सपनों को संवारने का हुनर

  • तिनका-तिनका उम्मीद... जेल की दीवारों के भीतर नई जिंदगी की किरण

  • केंद्रीय जेल भोपाल की महिलाएं अब सपनों को नया आकार दे रही 

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

कभी टूटी हुई उम्मीदों के सहारे जी रही केन्द्रीय जेल भोपाल की महिलाएं अब सपनों को नया आकार दे रही हैं। केंद्रीय जेल के महिला वार्ड में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जब इन महिला बंदियों ने रंगों और शब्दों के जरिये अपनी जिंदगी को कागज पर उकेरा, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें गर्व से नम हो गई। दरअसल, यह कार्यशाला मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग और तिनका-तिनका फाउंडेशन के सहयोग से टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से सुधार और व्यक्तित्व विकास विषय पर आयोजित की गई थी। कार्यशाला में महिला बंदियों ने न सिर्फ संवाद के गुर सीखे बल्कि आत्मविश्लेषण, सुधार और एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होने का संकल्प भी लिया। कार्यशाला में महिलाओं ने जेल में सपना, जेल में उत्सव, जेल में रेडियो जैसे विषयों पर चित्र बनाकर अपने मन की स्थिति को व्यक्त किया। कार्यशाला में डीआईजी जयश्री पटेल, जेल अधीक्षक राकेश भांगरे, और आनंद विभाग के संचालक प्रवीण गंगराड़े भी उपस्थित रहे।

मैंने बहुत कुछ सीखा

पुतलीबाई, जो कभी अनपढ़ थीं, आज अखबार पढ़ती हैं, टीवी समाचार देखती हैं और चित्र बनाना जानती हैं। भावुक होकर उन्होंने कहा-मेरा जीवन बहुत कठिन था। लेकिन यहां मैंने पढ़ना, चित्र बनाना और अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचानना सीखा है। परिवार में औरत की जिंदगी कहीं ज्यादा कठिन होती है। यहां मुझे आजादी महसूस होती है। 

मैं फैशन डिजाइनर बनूंगी

कल्पना, जो किन्नर समुदाय से हैं, ने कहा-बाहर हमारे साथ भेदभाव होता है। यहां नहीं। यहां पढ़ाई की, कुछ नया करने की प्रेरणा मिली। अब मैं बाहर जाकर फैशन डिजाइनर बनना चाहती हूं। 

मेहनत कर बच्चों को पालूंगी

सुनीता बाई ने अपने भीतर के पश्चाताप को शब्द दिए मुझसे गलती हुई, उसका पछतावा है। यहां रहकर मैंने बागवानी सीखी है। अब बाहर जाकर खेती करूंगी और अपने बच्चों का पालन-पोषण करूंगी। 

एक उम्मीद की खिड़की

कार्यक्रम की सूत्रधार और तिनका-तिनका फाउंडेशन की अध्यक्ष वर्तिका नंदा ने कहानियों और संवाद के जरिए महिलाओं को संदेश दिया कि हर परिस्थिति में डटे रहना ही असली नारी शक्ति है। सीखते रहना, आगे बढ़ते रहना ही जीत है। 

जहां दीवारें हैं, वहीं नए रास्ते भी...

राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव सुरेश तोमर ने बताया कि महिला बंदियों के लिए आयोग द्वारा कौशल विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और आगे भी प्रदेश में इन्हें विस्तारित किया जाएगा। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यशाला नहीं, बल्कि उन जिंदगियों की कहानी है जो तिनका-तिनका जोड़कर खुद को फिर से गढ़ रही हैं। जहां दीवारें हैं, वहीं नए रास्ते भी हैं। जहां सजा है, वहीं पुनर्जन्म भी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बड़वानी: पुल से नीचे गिरा सुपारी से भरा ट्रक, दबने से एक की मौत

बड़वानी: पुल से नीचे गिरा सुपारी से भरा ट्रक, दबने से एक की मौत

जुलवानिया में सुपारी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गया।थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति फंसे होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा नदी के अंदर उतरकर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति बोरे के नीचे दब गया था।

Loading...

Jan 22, 20262:14 PM

सुप्रीम अनुमति: बसंत पंचमी पर धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा-नमाज 

सुप्रीम अनुमति: बसंत पंचमी पर धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा-नमाज 

सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी के दिन धार में विवादित भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को प्रार्थना करने की अनुमति दी है। बसंत पंचमी इस साल शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग धार भोजशाला में जुमे की नमाज पढ़ते हैं। यही वजह है कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।  

Loading...

Jan 22, 202612:59 PM

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर भोपाल और जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोह को लेकर राज्य सरकार ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Loading...

Jan 22, 202612:19 PM

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

मध्य प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा की। राज्यपाल भोपाल और सीएम मोहन यादव उज्जैन में करेंगे ध्वजारोहण। देखें पूरी सूची।

Loading...

Jan 21, 20267:15 PM

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल के हमीदिया रोड, तुलसी नगर और भेल नगर समेत 35 से अधिक इलाकों में गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। पूरी लिस्ट और समय यहाँ देखें।

Loading...

Jan 21, 20266:47 PM