×

महिला वनडे रैंकिंग : शीर्ष पर काबिज स्मृति मंधाना, प्रतिका ने लगाई 12 पायदान की छलांग

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रन की पारी खेलने के बाद बांग्लादेश के विरुद्ध नाबाद 34 रन बनाए थे। मंधाना 828 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऐश गार्डनर (731) उनसे 97 अंक पीछे हैं। 12 पायदान की छलांग लगाकर प्रतिका रावल 564 की रेटिंग के साथ 27वें स्थान पर पहुंच गई हैं, लेकिन चोट के कारण अब टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगी।

By: Prafull tiwari

Oct 28, 20255:35 PM

view2

view0

महिला वनडे रैंकिंग : शीर्ष पर काबिज स्मृति मंधाना, प्रतिका ने लगाई 12 पायदान की छलांग

नई दिल्ली । स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी की बदौलत महिला वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के साथ मंधाना की रेटिंग अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ है। उनकी जोड़ीदार प्रतिका रावल ने 12 पायदान की छलांग लगाई है। 

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रन की पारी खेलने के बाद बांग्लादेश के विरुद्ध नाबाद 34 रन बनाए थे। मंधाना 828 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऐश गार्डनर (731) उनसे 97 अंक पीछे हैं। 12 पायदान की छलांग लगाकर प्रतिका रावल 564 की रेटिंग के साथ 27वें स्थान पर पहुंच गई हैं, लेकिन चोट के कारण अब टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगी। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए सितंबर 2025 का 'आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया था।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट दो स्थानों की छलांग के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 90, जबकि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 31 रन की पारी खेली थी। इस बीच, इंग्लैंड की एमी जोंस ने टॉप-10 में जगह बना ली है। वह 4 स्थान की छलांग के साथ 9वें (656) स्थान पर पहुंच गई हैं। एनाबेल सदरलैंड ने टॉप 40 में सबसे बड़ी छलांग लगाई है, जो 16 स्थान ऊपर चढ़कर 16वें पायदान पर पहुंच गईं।

महिला गेंदबाजों की रैंकिंग देखें, तो सोफी एक्लेस्टोन (747) शीर्ष पर बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग 5 स्थान की छलांग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। उनकी साथी ऐश गार्डनर एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

इस बीच पाकिस्तान की नशरा संधू, बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा (610) के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। तेज गेंदबाज मारिजैन कैप्प और एनाबेल सदरलैंड भी एक स्थान ऊपर चढ़कर क्रमशः चौथे और 7वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM