×

महिला विश्व कप : गिल के कोच को भारत की जीत का भरोसा, भुवनेश्वर कुमार ने दीं शुभकामनाएं 

सुखविंदर पिंकू ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय महिलाएं क्रिकेट जगत में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। देश की बेटियां इस खेल को चुन रही हैं। माता-पिता खुद चाहते हैं कि इस खेल में उनकी बेटियां अपना करियर बनाएं। भारत में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं।

By: Prafull tiwari

Oct 31, 20255:38 PM

view3

view0

महिला विश्व कप : गिल के कोच को भारत की जीत का भरोसा, भुवनेश्वर कुमार ने दीं शुभकामनाएं 

नई दिल्ली । भारत ने महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में जीत के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान शुभमन गिल के बचपन के कोच सुखविंदर पिंकू को भरोसा है कि इस बार भारतीय टीम ही विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी। वहीं, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

सुखविंदर पिंकू ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय महिलाएं क्रिकेट जगत में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। देश की बेटियां इस खेल को चुन रही हैं। माता-पिता खुद चाहते हैं कि इस खेल में उनकी बेटियां अपना करियर बनाएं। भारत में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं।"

उन्होंने कहा, "भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी शानदार है। हमारी कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि भारत ही विश्व कप खिताब जीतेगा। पंजाब की बेटियां क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हरमनप्रीत कौर, हरलीन, अमनजोत कौर भारतीय टीम में शानदार योगदान दे रही हैं।"

वहीं, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने महिला खिलाड़ियों की तारीफ में कहा, "विश्व कप के फाइनल में पहुंचना बेहद खुशी की बात है। हम दुआ करेंगे कि भारत जीते। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव वाले मैच में जीतना तारीफ के काबिल है। फाइनल मैच के लिए टीम को शुभकामनाएं।" ओडिशा के मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं। मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर का आशीर्वाद आपके साथ है। मेरी कामना है कि भारत ही इस विश्व कप को जीते।"

मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे फैंस ने भारतीय महिलाओं के प्रदर्शन को जमकर सराहा है, जिन्होंने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में 5 विकेट से जीत दर्ज की। 

एक फैन ने कहा, "हमने मई में ही फाइनल के लिए टिकट बुक कर लिए थे। हम फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित थे और अब, जब भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंच गई है, तो मानो सोने पर सुहागा हो गया! हम इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

एक अन्य फैन ने कहा, "जब सुबह उठकर मुझे भारत की जीत की खबर मिली, तो बहुत खुशी हुई। हमें इसका लंबे समय से इंतजार था। यकीनन इस विश्व कप को हम अपने नाम करेंगे।" भारत ने नवी मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 49.5 ओवरों में 338 रन पर समेटा था। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 18, 20266:40 PM

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

Loading...

Mar 16, 20264:50 PM

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

Loading...

Mar 12, 202610:40 AM

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

Loading...

Mar 12, 202610:35 AM

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। संजू सैमसन की 89 रनों की पारी और बुमराह-अक्षर की गेंदबाजी से भारत बना विश्व विजेता।

Loading...

Mar 08, 202610:57 PM