आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

नई दिल्ली/बेंगलुरु। स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर आई है। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के आयोजन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। सोमवार को राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर बनी अनिश्चितताओं को खत्म करने वाला है।
गौरतलब है कि पिछले साल आरसीबी की पहली ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ उमड़ी थी। उस दौरान हुए जश्न में मची भगदड़ के कारण 11 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस दुखद घटना के बाद सुरक्षा ऑडिट में स्टेडियम को 'असुरक्षित' माना गया था। इसी वजह से यहाँ महिला वनडे वर्ल्ड कप और हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का आयोजन नहीं किया गया था।
स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने सुरक्षा मानकों और नई तैयारियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर को सौंपी। रिपोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की पुष्टि के बाद अब सरकार ने यहाँ आईपीएल मैचों के आयोजन की अनुमति दे दी है।
आईपीएल 2026 के शेड्यूल के अनुसार, चिन्नास्वामी स्टेडियम इस सीजन के पहले मैच की मेजबानी करेगा। 28 मार्च को आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर कुल 5 लीग मैच खेलेगी। इसके अलावा, रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम आरसीबी का दूसरा 'होम ग्राउंड' रहेगा। खास बात यह है कि इस बार प्लेऑफ का एक मैच और फाइनल मुकाबला भी चिन्नास्वामी में ही खेला जाना तय है।
पिछले साल 17 साल का सूखा खत्म कर पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी की नजरें अब अपने खिताब की रक्षा करने पर हैं। टीम की कोशिश होगी कि वह घरेलू मैदान और अपने फैंस के समर्थन के बीच लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाकर इतिहास रचे।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे, वहीं यशस्वी जायसवाल को बाहर रखा गया है। विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी नजरें।
भारत के सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आज एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। जी हां... श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठे विवादों के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला। आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ी के साथ रहेंगे उनके माता-पिता।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जी हां... इशान किशन ने तीन साल बाद भारत के वनडे सेटअप में वापसी की और उन्होंने दिखा दिया कि वो वनडे टीम में शामिल किया जाने के हकदार हैं। इशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अहम शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप-2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस जीत के नायक लियोनेल मेसी रहे। मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रगति की है।
FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका। इस मैच में मोरक्को फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पूरी तरह विदेशों में जन्मे 11 खिलाड़ियों की शुरुआती प्लेइंग-11 मैदान में उतारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह