×

योगी बोले... पुलिस की गोली ने ‘मारीच’ को भेदा तो चिल्ला रहा था-गलती हो गई...उत्तर प्रदेश आ गया

योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।

By: Arvind Mishra

Sep 20, 20253:10 PM

view12

view0

योगी बोले... पुलिस की गोली ने ‘मारीच’ को भेदा तो चिल्ला रहा था-गलती हो गई...उत्तर प्रदेश आ गया

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बयान दिया है।

  • दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले पर गरजे यूपी के सीएम 

  • यह अंजाम हर उस अपराधी का होगा जो भी कानून तोड़ेगा

    लखनऊ। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बयान दिया है। सीएम योगी ने बरेली में दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग का जिक्र कर कहा कि आपने देखा होगा, महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी संभवत: मारीच की तरह आया था, लेकिन जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो चिल्लाने लगा कि गलती हो गई, जो मैं उत्तर प्रदेश में आ गया। आगे से यह दुस्साहस नहीं करूंगा। और यह सामना हर उस अपराधी को करना पड़ेगा, जो महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा। उनके सम्मान और उनके स्वावलंबन में बाधक बनेगा। उस अपराधी के सामने सामने संकट की यही चुनौती हमेशा खड़ी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों का हश्र वही होगा, जो बरेली की घटना में हुआ। योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।

यूपी में 44 महिला पुलिसकर्मी

योगी ने बताया कि 2017 तक यूपी पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिला कार्मिक थीं, लेकिन 2017 के बाद भर्ती अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 44 हजार से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले चुनौती यह थी कि महिलाओं की ट्रेनिंग कहां कराई जाए, लेकिन अब प्रदेश में ही 60,200 से अधिक पुलिस आरक्षियों की ट्रेनिंग कराई जा रही है।

महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री योगी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पोषाहार योजनाओं में गलत तत्व सक्रिय थे और महिलाओं को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब 60 हजार से ज्यादा महिला स्वयंसेवी समूह की बहनें हर महीने आय अर्जित कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा

सीएम ने कहा कि पहले बेटी की सुरक्षा और रोजगार पर डकैती पड़ती थी। नौकरी में बड़े पैमाने पर धांधली होती थी, जिससे युवा निराश थे, लेकिन अब सरकार ने बेटियों की सुरक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर योगी ने दोहराया कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस छोड़ने वाली नहीं है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम: सैलरी, गैस और EMI पर पड़ेगा सीधा असर

1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम: सैलरी, गैस और EMI पर पड़ेगा सीधा असर

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ 8वें वेतन आयोग, रसोई गैस की कीमतों और बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जानें कैसे ये नियम आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे।

Loading...

Dec 26, 20254:59 PM

फिर चमकी चांदी... 2.32 लाख पार, एक दिन में 13,117 महंगी

फिर चमकी चांदी... 2.32 लाख पार, एक दिन में 13,117 महंगी

चांदी की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिला है। पिछले कई दिनों से चांदी के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। आज चांदी फिर 13 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हुई है। सोने के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने-चांदी के दाम शुक्रवार को लगातार चौथे दिन आलटाइम हाई पर रहे।

Loading...

Dec 26, 20253:14 PM

20 बच्चों को वीर बाल पुरस्कार ... वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति मुर्मू ने नवाजा

20 बच्चों को वीर बाल पुरस्कार ... वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति मुर्मू ने नवाजा

भारत के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। 14 साल के वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया, जो भारत में बच्चों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। वैभव को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया।

Loading...

Dec 26, 20252:32 PM

नया साल...नया चेहरा... मोदी कैबिनेट से छह मंत्रियों की होगी छुट्टी! 

नया साल...नया चेहरा... मोदी कैबिनेट से छह मंत्रियों की होगी छुट्टी! 

पांच दिन बाद नया साल 2026 दस्तक देने जा रहा है। 2026 चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं तो संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनावी घमासान होगा। ऐसे में राज्यसभा का समीकरण ही नहीं बदलेगा, बल्कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के कई चेहरे भी बदल सकते हैं।

Loading...

Dec 26, 202512:50 PM

 अभिनेत्री जाह्नवी  ने कहा- बांग्लादेश में जो हो रहा, वह बर्बरता ...नरसंहार 

 अभिनेत्री जाह्नवी ने कहा- बांग्लादेश में जो हो रहा, वह बर्बरता ...नरसंहार 

हाल ही में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास को जिंदा जला दिया गया था। इस बर्बरता ने हर किसी को हिला दिया। अब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश लिंचिंग पर रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर बांग्लादेश में हुई दर्दनाक घटनाक पर गुस्सा जाहिर किया है।

Loading...

Dec 26, 202512:01 PM