×

ओंकारेश्वर नर्मदा में फिर डूबा युवक: सावन सोमवार को हादसा, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर सावन सोमवार को दुखद हादसा। नर्मदा में स्नान के दौरान नीमच के 26 वर्षीय पंकज की डूबने से मौत। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी सुरक्षा रेलिंग और इंतजामों की कमी।

By: Ajay Tiwari

Jul 21, 20255:59 PM

view13

view0

ओंकारेश्वर नर्मदा में फिर डूबा युवक: सावन सोमवार को हादसा, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

ओंकारेश्वर. स्टार समाचार वेब
ओंकारेश्वर से दुखद खबर है... सावन सोमवार को गौमुख घाट पर स्नान करते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए, जिनमें से चित्तौड़गढ़ के विशाल को बचा लिया गया, लेकिन नीमच के 26 वर्षीय पंकज की डूबने से मौत हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे हुई, जिससे घाट पर हड़कंप मच गया।
खबर है कि नीमच निवासी पंकज (उम्र 26) और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी विशाल अपने-अपने परिवारों के साथ ओंकारेश्वर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे। गौमुख घाट पर स्नान के दौरान दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। घाट पर पहले से मौजूद स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीम ने खोज अभियान शुरू किया। बचाव दल ने विशाल को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पंकज को जब बाहर लाया गया तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

बता दें... ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान चार दिन पहले, 16 जुलाई को भी इंदौर से आए दो सगे भाई नर्मदा-कावेरी संगम घाट पर डूब गए थे। उनकी तलाश तीन दिन तक चली, जिसके बाद उनके शव मिले थे। इन लगातार हो रहे हादसों के बावजूद, प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की कमी साफ दिखाई दे रही है।

घाटों पर रेलिंग और सुरक्षा उपायों का अभाव

  • अधिकांश घाटों पर रेलिंग या गहराई दर्शाने वाले स्पष्ट संकेतक तक नहीं हैं।
  • केवल चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जो इन हादसों को रोकने में बेअसर साबित हो रहे हैं। 
  • घाटों के अंदर पानी की गहराई अचानक बढ़ जाती है, जिससे अनजान लोग गहरे पानी में चले जाते हैं और ऐसे में रेस्क्यू करना भी मुश्किल हो जाता है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

Loading...

Mar 25, 20265:58 PM

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।

Loading...

Mar 25, 20264:29 PM

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से पुलिस-प्रशासन के साथ जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Loading...

Mar 25, 20261:19 PM