मध्य प्रदेश में साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाया है। खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल और धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र की फोटो लगाकर विदेशी नंबरों से अधिकारियों से पैसे मांगे जा रहे हैं। जानें ठगी की कोशिश, पुलिस एडवाइजरी और 21 कोड फ्रॉड से बचने के उपाय।

साइबर जालसाज:IAS भव्या मित्तल और IAS प्रियंक मिश्र के नाम से अधिकारियों से की गई पैसों की मांग
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का एक नया और गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ ठग जिले के कलेक्टरों के नाम और फोटो (DP) का इस्तेमाल करके सरकारी अधिकारियों से पैसे की मांग कर रहे हैं। बीते सात दिनों में इस तरह की धोखाधड़ी के दो बड़े प्रयास सामने आए हैं, जिनमें खरगोन कलेक्टर IAS भव्या मित्तल और धार कलेक्टर IAS प्रियंक मिश्र के नाम का दुरुपयोग किया गया है।
धार जिले में, डही क्षेत्र की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) को एक अज्ञात अंतर्राष्ट्रीय नंबर (+84916423486) से वॉट्सऐप मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज भेजने वाले ने DP पर कलेक्टर प्रियंक मिश्र की फोटो लगाई हुई थी और खुद को कलेक्टर बताया। हालाँकि, मैसेज की असामान्य भाषा को पढ़कर बीएमओ को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत कुक्षी एसडीएम विशाल धाकड़ को इसकी सूचना दी। जांच में पता चला कि यह नंबर विदेशी नेटवर्क (वियतनाम) से संचालित हो रहा था। एसडीएम ने तत्काल बीएमओ को नंबर ब्लॉक करने और सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की, जिससे बीएमओ ठगी का शिकार होने से बच गईं।
इसी तरह का मामला खरगोन जिले में भी सामने आया था। कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम से कई अधिकारियों को वॉट्सऐप मैसेज भेजे गए, जिनमें तत्काल पैसे जमा करने की मांग की गई थी और साथ में एक बैंक अकाउंट नंबर भी दिया गया था। मैसेज में लिखा था कि "मैं मीटिंग में हूँ, मुझे तुरंत भुगतान करना है। कृपया जल्द ही इस खाते में पैसे जमा करें।" कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा इस मामले की सूचना खरगोन पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा को दी गई, जिसके बाद जांच में पता चला कि यह नंबर भी वियतनाम का था।
साइबर क्राइम शाखा, भोपाल, इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए लगातार एडवाइजरी जारी कर रही है। एसीपी सुजीत तिवारी के अनुसार, हाल ही में यह सामने आया है कि ठग *21*<मोबाइल नंबर># जैसे विशेष कोड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे फोन या मैसेज के माध्यम से लोगों को यह कोड डायल करने के लिए कहते हैं।
चेतावनी: साइबर क्राइम भोपाल ने चेतावनी दी है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर *21*<मोबाइल नंबर># या इसी तरह के किसी अन्य कोड को कभी भी डायल न करें। ऐसा करने से आपके मोबाइल का कॉल और मैसेज डेटा दूसरे व्यक्ति तक पहुँच सकता है। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों और आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने ओटीपी (OTP) और निजी जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखें और किसी के साथ साझा न करें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।