भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) परिसर में शनिवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 पास कर चुके अभ्यर्थियों का आंदोलन बेहद उग्र हो गया। मध्य प्रदेश के कोने-कोने से आए वर्ग 2 और वर्ग 3 के चयनित अभ्यर्थी बड़ी संख्या में DPI कार्यालय पहुंचे। अपनी लंबित मांगों—मुख्य रूप से पदों में वृद्धि और जल्द से जल्द नियुक्ति (जॉइनिंग)—को लेकर अभ्यर्थियों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दोपहर के समय राजधानी में पड़ रही भीषण और तपती गर्मी के बीच अभ्यर्थी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसी दौरान तेज धूप के कारण प्रदर्शन में शामिल एक महिला अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अस्वस्थ हो गईं। साथी अभ्यर्थियों ने तुरंत उन्हें पानी, एनर्जी ड्रिंक और जरूरी दवाइयां देकर संभाला। मौके पर आपातकालीन एंबुलेंस भी पहुंची, लेकिन अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही इस युवती ने अस्पताल जाने से साफ मना कर दिया और तबीयत खराब होने के बावजूद आंदोलन में डटी रहीं।
प्रदर्शन के चलते DPI परिसर के बाहर भारी गहमागहमी का माहौल बना रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को तुरंत परिसर खाली करने की चेतावनी दी। पुलिस की इस कार्रवाई पर अभ्यर्थी भड़क गए, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही। अभ्यर्थियों का सीधा आरोप है कि वे अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें सहयोग करने के बजाय परेशान कर रहा है।
आंदोलनकारियों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं है। नवंबर 2025 से लेकर अब तक वे 8 से 9 बार भोपाल आकर अपनी आवाज उठा चुके हैं। इस दौरान सरकार को जगाने के लिए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखा, भूख हड़ताल की, मुंडन करवाया और यहां तक कि विरोध स्वरूप अपनी मार्कशीट तक जला दी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार की तरफ से अब तक कोई ठोस या सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद वर्ग 2 और वर्ग 3 की इस भर्ती में बेहद कम पद घोषित किए गए हैं। इस विसंगति के कारण परीक्षा पास कर चुके और पूरी तरह पात्र हजारों अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने साफ किया कि जब तक सरकार दूसरी काउंसलिंग और पदवृद्धि का निर्णय नहीं लेती, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।