भोपाल में CMHO की टीम ने चलाया 'ऑपरेशन क्लीनिक'। नवोदय कैंसर अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट उल्लंघन पर नोटिस, बैरसिया में ऐश्वर्या शर्मा का अपंजीकृत क्लीनिक सील। जानें कैसे स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है अवैध प्रैक्टिस पर कार्रवाई।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
राजधानी में अब निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों की खैर नहीं! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भोपाल के निर्देश पर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए और नियम विरुद्ध चल रहे कई संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की गई।
नवोदय कैंसर अस्पताल में लापरवाही
शहर के नवोदय कैंसर अस्पताल में जांच के दौरान स्वास्थ्य टीम को भारी अनियमितताएं मिलीं। अस्पताल परिसर में खुलेआम बायो मेडिकल वेस्ट कंटेनर पड़े पाए गए, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। बायोमेडिकल कचरे और अन्य अपशिष्ट के नियमानुसार निस्तारण न करने के साथ-साथ, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था पर भी टीम ने कड़ी आपत्ति जताई। नतीजतन, अस्पताल को तत्काल सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मरीजों और उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था सुधारने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बैरसिया में 'अनाधिकृत प्रैक्टिस' पर ताला
बैरसिया के अचारपुरा मार्ग, ईंटखेड़ी में संचालित एक क्लीनिक में तो हद ही हो गई! जांच के दौरान ऐश्वर्या शर्मा नाम की एक महिला बिना किसी वैध पंजीकरण के मरीजों का इलाज करती मिलीं। क्लीनिक का पंजीयन संतोषी शर्मा के नाम पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिए था, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह कि इस क्लीनिक का सीएमएचओ कार्यालय में कोई पंजीकरण ही नहीं था! अपंजीकृत होने और अनाधिकृत प्रैक्टिस करते पाए जाने पर, टीम ने तत्काल क्लीनिक का संचालन बंद करवा दिया।

अन्य क्लीनिकों पर भी गिरी गाज:
रॉयल मार्केट का क्यूर इमेजिंग एंड स्कैन सेंटर: इस सेंटर के क्लीनिक पंजीकरण की वैधता समाप्त हो चुकी थी। टीम ने नवीनीकरण होने तक केंद्र को बंद रखने का आदेश दिया।
वल्लभ नगर का विंध्य डेंटल क्लिनिक: यहां चिकित्सक अपनी डिग्री और रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं कर पाए, हालांकि यह क्लीनिक सीएमएचओ कार्यालय में पंजीकृत पाया गया। टीम ने आगे की जांच के निर्देश दिए हैं।
CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने चेताया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल, डॉ. मनीष शर्मा ने साफ किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में सक्रिय हैं। वे चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, और अन्य अनिवार्य अधिनियमों (मप्र उपचार्यगृह एवं रुजपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस) की कड़ाई से जांच कर रही हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि इन क्लीनिकों पर विभाग की पैनी नजर है और स्थानीय पुलिस, नगर निगम तथा प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है ताकि अवैध और अनियमित गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।