'बॉर्डर 2' का मचअवेटेड टीज़र आउट! सनी देओल के ज़बरदस्त डायलॉग, दिलजीत, वरुण धवन और अहान शेट्टी की पहली झलक देखें। 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी यह वॉर एक्शन फ़िल्म।

सीमा पर शौर्य की गाथा का अगला अध्याय; बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ हो गया है, जिसने देशभक्ति और हाई-ऑक्टेन एक्शन का जबरदस्त समां बांध दिया है। टीज़र में सनी देओल का वही पुराना, दमदार अंदाज़ देखने को मिला है, जिसने दर्शकों के दिलों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत कर दिया है।
टीज़र की शुरुआत ही सनी देओल के ज़बरदस्त डायलॉग से होती है, जिसमें वह दुश्मनों को सीधी चुनौती देते हैं: "तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे। जो आंखों में आंखें डालकर, सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।"
एक अन्य सीन में, धमाकों के बीच, सनी अपने सैनिकों से सवाल करते हैं, "आवाज कहां तक जानी चाहिए?" और जवाब मिलता है, "लाहौर तक।" टीज़र में सनी का उग्रता और भारत माता के लिए उनका समर्पण स्पष्ट झलकता है। फिल्म का पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर टीज़र को और भी अधिक रोमांचक और भावनात्मक बना देता है, जिससे फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुँच गई है।
'बॉर्डर 2' में पुरानी कास्ट से सिर्फ़ सनी देओल को लिया गया है। दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, और अहान शेट्टी जैसे नए और प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। टीज़र में अहान शेट्टी की झलक दिखती है, जो युद्ध के मैदान में लहूलुहान हैं। यह फिल्म सुनील शेट्टी के बेटे अहान के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, जिन्हें इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। इनके अलावा, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा, गुनीत संधू और अंगद सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
यह वॉर एक्शन फ़िल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, जो गणतंत्र दिवस के मौके पर दर्शकों के लिए एक खास तोहफा होगी। फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता और भूषण कुमार हैं, निर्देशक अनुराग सिंह। 1997 में आई 'बॉर्डर' का पहला भाग, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित था, एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था। मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रोल में सनी देओल ने अविस्मरणीय छाप छोड़ी थी। 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद, मेकर्स ने सनी देओल की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए, 'बॉर्डर 2' बनाने का फैसला किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सीक्वल भी पहली फिल्म और 'गदर 2' की तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाएगा या नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।