चित्रकूट जिले के थर पहाड़ गांव में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को पीठ पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। यह स्थिति विकास की हकीकत और सिस्टम की असलियत को उजागर करती है।

हाइलाइट्स
चित्रकूट, स्टार समाचार वेब
आज के वैज्ञानिक युग में दुनियाभर में ऐसे संसाधन उपलब्ध हैं जिसके सहारे लोग हजारों किलोमीटर कुछ घंटों में पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं आज इंसान चांद तक पहुंच चुका है, मगर प्रगति के इस दौर में आज भी कुछ ऐसे इलाके हैं जहां के वाशिंदों को चंद किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटो लग जाते हैं। यह यहां के लोगों की बद्किस्मती ही है कि वह विकास के दौर में भी कोसों दूर हैं। हालांकि इन हालातों से यहां के वाशिंदों ने समझोता कर रखा है, मगर कुछ खास मामलों में इन लोगों को हालातों से जूझना पड़ रहा है, जो दिल को झकझोर देता है। आलम यह है कि ऐसे इलाकों के लोगों को अतिआवश्यक सुविधा तक मुहैया नहीं हो पा रहीं, यही कारण है कि यहां के लोगों की जिंदगी कराह रही है।
न सड़क है, न वाहन
अविकसित इलाकों के हालात इतने बद्तर हैं कि यहां न तो सड़क है, और यहां न कोई वाहन आ सकता है। ऐसे में अतिआवश्यकता होने पर लोगों को शारीरिक व मानसिक दिक्कत से जूझना पड़ता है। ऐसा ही एक बद्किस्मत चित्रकूट नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाला गांव है थड़ पहाड़। यहां संसाधनों के न होने से ग्रामीणों की जिंदगी कराह रही है। आलम यह है कि बीमार हुए बुजुर्गों को लोग पीठ पर लादकर पथरीले रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। एक तो पथरीला रास्ता, ऊपर से पहाड़ पर चढ़ना, अपने आप में इस गांव की दुृर्दशा का बयान कर रहा है।
इलाज के लिए दादी को लादकर ले जाना पड़ा
थर पहाड़ गांव के महेंद्र सिंह की 60 वर्षीय दादी राजकली, पत्नी स्वर्गीय रमेश्वर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने का कोई साधन न होने के कारण महेंद्र सिंह को उन्हें पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा। जिस रास्ते से महेंद्र सिंह गुजरे, वह पथरीला, ऊबड़-खाबड़ और पूरी तरह से अविकसित है। इन दुर्गम रास्तों से बीमार बुजुर्ग महिला को ले जाना किसी संघर्ष से कम नहीं था, लेकिन विकल्प न होने की मजबूरी ने महेंद्र को यह कदम उठाने को मजबूर कर दिया।
अतिआवश्यक सुविधाओं से हैं वंचित
स्थानीय लोगों का कहना है कि थर पहाड़ गांव के हालात वर्षों से ऐसे ही हैं। न सड़क है, न एम्बुलेंस की सुविधा, न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न शुद्ध पानी और न ही कोई स्थायी सरकारी ध्यान। चुनावों के समय नेता आते हैं, वादे करते हैं, मगर चुनाव बीतते ही सब कुछ भूल जाते हैं। नेताओं के लिए हम सिर्फ़ वोट हैं, इंसान नहीं। बीमार को पीठ पर उठाकर लाना हमारी मजबूरी बन चुकी है।
सिस्टम की खुल रही पोल
ग्रामीण कहते हैं कि बीमार को पीठ पर लादकर पथरीले रास्ते से जाकर अस्पताल पहुंचाने का मामला शासन-प्रशासन के पूरे सिस्टम की की पोल खोल रहा है। यह तस्वीरें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आंखें खोलने के लिए काफी होनी चाहिए, लेकिन अफसोस की बात है कि आज तक न किसी विधायक ने थर पहाड़ का दौरा किया और न ही किसी सांसद ने इन पहाड़ों की आवाज सुनी।
लोग कर रहे सवाल
थर्ड पहाड़ गांव के हालातों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आज जब लोग चांद पर पहुंच रहे हैं, ऐसे में इस गांव के लोगों को क्या इंसान समझा जाएगा या फिर वह यूं ही नरकीय जीवन जीते रहेगें। सवाल हो रहा है कि क्या थर पहाड़ जैसी बस्तियों तक विकास की रौशनी कभी पहुंचेगी, या ये इलाके सदा यूं ही अंधेरे और उपेक्षा में सिसकते रहेंगे। मानवता को झकझोरती इस तस्वीर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारे देश में विकास की कहानी अब भी अधूरी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।