×

पाकिस्तान में बाढ़ से  327 लोग गंवा चुके जान

पाकिस्तान में बाढ़ के चलते अब तक 327 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि मानसूनी बारिश के चलते 26 जून से अब तक 650 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मौसम विभाग ने 17 अगस्त से 21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

By: Sandeep malviya

Aug 17, 20256:11 PM

view13

view0

पाकिस्तान में बाढ़ से  327 लोग गंवा चुके जान

पेशावर।   पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से तबाही मचा रखी है। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पाकिस्तान में बाढ़ के चलते अब तक 327 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि मानसूनी बारिश के चलते 26 जून से अब तक 650 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मौसम विभाग ने 17 अगस्त से 21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के लोगों से एहतियाती उपाय करने की अपील की है। 

पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि मूसलाधार  बारिश और बादल फटने के चलते अचानक आई बाढ़ ने खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 327 लोगों की जान ले ली है। अकेले बुनेर में ही 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। कम से कम 137 लोग घायल हो गए। बाढ़ के चलते घर ढह गए और पानी के तेज बहाव में कई लोग, मवेशी और वाहन बह गए।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दूरदराज के गांवों में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। साथ ही कई लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो हजार कर्मियों के साथ बचाव कार्य जारी है, लेकिन पुलों और संपर्क मार्गों सहित प्रमुख सड़कों के नष्ट होने से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष सामान्य से पहले शुरू हुई मूसलाधार बारिश अगले दो सप्ताह तक और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहने की उम्मीद है।

परिवहन सेवा प्रभावित

खैबर पख्तूनख्वा में काम कर रही बचाव एजेंसी के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने कहा कि भारी बारिश, भूस्खलन और सड़कें बहनें से बचाव कार्यों जैसे मशीनरी और एंबुलेंस के परिवहन में परेशानी आ रही है। कुछ इलाकों में मजदूरों को आपदा स्थलों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वे बचे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही अपने रिश्तेदारों या प्रियजनों की मलबे में फंसकर हुई मौत के कारण वहां से निकल पा रहे हैं। बुनेर के उपायुक्त काशिफ कयूम खान ने कहा कि बचावकर्मियों को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने के लिए नए रास्ते ढूँढ़ने पड़ रहे हैं। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिन्हें स्थानीय निवासी नहीं निकाल सकते।

पाकिस्तानी सेना भी चला रही अभियान

पाकिस्तानी सेना की कोर आॅफ इंजीनियर्स अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू (यूएसएआर) टीम ने भी बुनेर, शांगला और स्वात में बचाव अभियान शुरू किया। सेना के जवान प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच बहाल करने के लिए अवरुद्ध मार्गों को साफ करने और क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत करने के लिए काम कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी रात भर मलबे में खोजबीन करते रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

साने ताकाइची  बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

2

0

जापान के लिए  21 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक है। जापान ने आज अपने इतिहास की पहली महिला प्रधानमंत्री को चुना है। साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई हैं।

Loading...

Oct 21, 202514 hours ago

एच-1बी वीजा फीस: यूएससीआईएस ने जारी की नई गाइडलाइंस

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा पर लगने वाली एक लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) की फीस से कुछ आवेदकों को छूट दी है। यूएससीआईएस की नई गाइडलाइंस जारी कर इस बात की जानकारी दी। आइए जानते है कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद किन-किन लोगों को भारी-भरकम फीस से छूट मिलेगी और ये फैसला भारतीय आईटी पेशेवर और छात्रों के लिए राहत की बात कैसे है?

Loading...

Oct 21, 202514 hours ago

भारत की आटो, ईवी नीति के लिए पीएलआई योजनाएं डब्ल्यूटीओ मानदंडों का उल्लंघन : चीन 

1

चीन ने भारत की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव  (पीएलआई) योजनाओं को लेकर विश्व व्यापार संगठन  (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज कराई है। भारत अपनी नीतियों से घरेलू निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है, जबकि चीन का दावा है कि यह वैश्विक व्यापार नियमों के खिलाफ है।

Loading...

Oct 21, 202514 hours ago

यूक्रेन संघर्ष : यूरोपीय संघ ने 2028 से पूरी तरह रूसी ऊर्जा आयात बंद करने का किया एलान

रूस से ऊर्जा आयात पर यूरोपीय संघ ने बड़ा फैसला लिया है। एक जनवरी 2028 से पाइपलाइन तेल और एलएनजी समेत सभी रूसी ऊर्जा उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा। यह कदम रूस पर निर्भरता खत्म करने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया है।

Loading...

Oct 21, 202514 hours ago

गाजा में  युद्धविराम को संभालने पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति 

गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्राइल पहुंचे हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात केरंगे बंधक संकट पर चर्चा करेंगे।