×

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, सीएम हेमंत बोले, झारखंड गौरवान्वित हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छह देशों से पहुंची खेल प्रतिभाओं की मेजबानी करते हुए झारखंड गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

By: Prafull tiwari

Oct 25, 20255 hours ago

view1

view0

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, सीएम हेमंत बोले, झारखंड गौरवान्वित हुआ

रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (सैफ)-2025 शुक्रवार को शुरू हो गई। देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छह देशों से पहुंची खेल प्रतिभाओं की मेजबानी करते हुए झारखंड गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों—भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका—के लगभग 300 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत की टीम में 70 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं, जो 37 स्पर्धाओं में पदक की चुनौती पेश करेंगे। 26 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में 111 पदक दांव पर होंगे।

चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके पर 500 कलाकारों की टीम ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं पर आधारित शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह में सभी छह देशों के एथलीटों ने स्टेडियम में शानदार मार्चपास्ट किया। टीम इंडिया के खिलाड़ी तिरंगा लिए गर्व के साथ आगे बढ़े। उनके आत्मविश्वास और जोश ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।

उद्घाटन समारोह में राज्य के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विभागीय सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक सहित विभिन्न खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने स्टेडियम में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त रखा है। मुख्य आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

महिला विश्व कप : इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

1

0

महिला विश्व कप : इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

घटना के वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की।

Loading...

Oct 25, 20255 hours ago

सिडनी में 'रो-को' का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

1

0

सिडनी में 'रो-को' का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए।

Loading...

Oct 25, 20255 hours ago

भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी के साथ इतिहास रच गए ट्रेविस हेड

1

0

भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी के साथ इतिहास रच गए ट्रेविस हेड

सबसे कम गेंदों में 3 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों के मामले में ट्रेविस हेड चौथे पायदान पर हैं। वैश्विक स्तर पर इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 2,440 गेंदों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए। वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर 2,533 गेंदों में इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं।

Loading...

Oct 25, 20255 hours ago

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, सीएम हेमंत बोले, झारखंड गौरवान्वित हुआ

1

0

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, सीएम हेमंत बोले, झारखंड गौरवान्वित हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छह देशों से पहुंची खेल प्रतिभाओं की मेजबानी करते हुए झारखंड गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

Loading...

Oct 25, 20255 hours ago

शर्मनाक! इंदौर में आस्ट्रेलिया की दो खिलाडियों के साथ छेड़छाड़

1

0

शर्मनाक! इंदौर में आस्ट्रेलिया की दो खिलाडियों के साथ छेड़छाड़

मध्यप्रदेश के इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलने आई आस्ट्रेलियन टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पांच थानों की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया।

Loading...

Oct 25, 20259 hours ago