×

सिडनी में 'रो-को' का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए।

By: Prafull tiwari

Oct 25, 20255:32 PM

view4

view0

सिडनी में 'रो-को' का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

सिडनी। रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई।  एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है। दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 'शून्य' पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली।

रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की। गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई। रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट निकाला।

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी। पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।

Loading...

Mar 26, 20267:03 PM

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।

Loading...

Mar 26, 20263:34 PM

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।

Loading...

Mar 25, 20264:20 PM

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 18, 20266:40 PM

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

Loading...

Mar 16, 20264:50 PM